दिल्ली-NCR ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर, सड़क, रेल और उड़ानों पर बुरा असर
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 1, 2018 10:35 IST2018-01-01T10:24:07+5:302018-01-01T10:35:56+5:30
50 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित, 20 से ज्यादा रेलगाड़ियां रिशेड्यूल और 15 का संचालन रद्द कर दिया गया है।

दिल्ली-NCR ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर, सड़क, रेल और उड़ानों पर बुरा असर
नए साल पर दिल्ली एनसीआर ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। घने कोहरे के चलते न सिर्फ हवाई यात्राए बल्कि रेलगाड़ियों का संचालन और सड़क से यातायात काफी प्रभावित हुआ है। एक ओर जहां 50 मीटर से कम विजिब्लिटी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट ने उड़ाने रद्द कर संचालन बंद करने का फैसला किया है वहीं 56 से ज्यादा ट्रेने अपने तय समय से काफी देरी से चल रही हैं। वहीं 20 से ज्यादा रेलगाड़ियां रिशेड्यूल और 15 का संचालन रद्द कर दिया गया है।
Operations at Delhi Airport, temporarily suspended due to low visibility, have now resumed. Many flights continue to be delayed pic.twitter.com/ofxjjGd6cH
— ANI (@ANI) January 1, 2018
मौसम विभग के मुताबिक साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में लोगों को कोहरे के साथ ही वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
#FLASH: Operations at #Delhi airport suspended as visibility drops below 50m pic.twitter.com/E7wAY3VvZF
— ANI (@ANI) January 1, 2018
कुछ इलाकों में विजिब्लिटी का स्तर शून्य पर पहुंच गया। दृश्यता का स्तर सुबह 3.30 बजे 1,500 मीटर रहा और सुबह 5.30 बजे शून्य पर पहुंच गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया। एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।