लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : ‘बाबा का ढाबा ’ के मालिक की हालत गंभीर पर स्थिर

By भाषा | Updated: June 19, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून दक्षिण दिल्ली स्थित ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद की हालत गंभीर पर स्थिर है। सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों ने प्रसाद द्वारा कथित रूप से आत्महत्या की कोशिश करने के दो दिन बाद शनिवार को जानकारी दी।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि प्रसाद वेंटिलेटर है और उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। पुलिस ने बताया कि प्रसाद (81) ने बृहस्पतिवार को खुदकुशी की कोशिश की। साथ ही कहा कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा , ‘‘बृहस्पतिवार रात सवा 11 बजे सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली की प्रसाद को वहां भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची और एमएलसी (चिकित्सा-कानूनी मामला) कागजात लिए, जिसमें शराब और नींद की गोलियों को अचेत होने का कारण बताया गया है।’’

प्रसाद के बेटे करण का बयान दर्ज किया गया। करण ने बताया कि उनके पिता ने नींद की गोलियां लेने के साथ शराब पी थी। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है। प्रसाद की पत्नी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति ने कौन सी चीज खा ली। उन्होंने कहा, ‘‘उनके साथ क्या हुआ मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैं ढाबे पर थी। वह अचेत हो गए और हम उन्हें शाम चार बजे (बृहस्पतिवार) के करीब अस्पताल ले गए। उनकी हालत के बारे में हमें किसी ने कुछ नहीं बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे