लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक को सदन की कार्यवाही से किया निलंबित

By भाषा | Updated: July 29, 2021 14:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बृहस्पतिवार को मानसून सत्र के पहले दिन आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को एक दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया।

अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों विजेंद्र गुप्ता और अनिल बाजपेयी को उनके निर्देशों की अवज्ञा करने और सदन का कामकाज न चलने देने के लिए मार्शलों के जरिए बाहर भेज दिया। गोयल ने केंद्र द्वारा सदन की समितियों को उनकी शक्तियों से वंचित रखने पर ‘‘गहरा दुख’’ और आक्रोश जताया।

उन्होंने आदेश दिया कि सदन के कामकाज के दौरान प्रश्नकाल दो घंटे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ आप विधायकों को बोलने के लिए 160 मिनट का वक्त मिलेगा जबकि भाजपा विधायकों को 20 मिनट का वक्त दिया जाएगा।

वह सदन की समिति को उनकी शक्तियों से वंचित रखने का विरोध न करने के लिए भाजपा विधायकों पर बरसे और कहा, ‘‘मैं विपक्षी विधायकों को सदन के नियमों के अनुसार बोलने के लिए 20 मिनट से अतिरिक्त एक सेकेंड भी नहीं दूंगा।’’

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान उनकी बात सुने जाने की मांग की। वे अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सत्तारूढ़ आप के कुछ विधायक भी आसन के समीप आ गए।

अध्यक्ष ने सदस्यों को अपनी-अपनी सीट पर वापस जाने और सदन का कामकाज चलने देने को कहा लेकिन भाजपा विधायक नहीं माने। इसके बाद अध्यक्ष ने मार्शलों को गुप्ता तथा बाजपेयी को सदन से बाहर ले जाने को कहा।

इस बीच, भाजपा विधायक शर्मा ने कुछ आप विधायकों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजक टिप्पणियां की और उन्हें ‘‘अपनी हद में रहने’’ को कहा। इस पर गोयल ने शर्मा को माफी मांगने के लिए कहा। भाजपा विधायक के इनकार करने पर अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार के लिए उन्हें सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया।

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के आठ विधायक और सत्तारूढ़ आप के 62 विधायक हैं।

बृहस्पतिवार के लिए सदन के कामकाज की सूची के अनुसार, आप के विधायक संजीव झा ‘‘उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त की नियुक्ति’’ पर संक्षित चर्चा शुरू करेंगे। आप विधायक भावना गौड़ दिवंगत पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने के लिए एक प्रस्ताव पेश करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए