लाइव न्यूज़ :

Delhi Assembly Polls: केजरीवाल को टक्कर देंगे प्रवेश वर्मा, बीजेपी ने जारी की विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की पहली लिस्ट; देखें

By अंजली चौहान | Updated: January 4, 2025 14:13 IST

Delhi Assembly Polls: बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है।

Open in App

Delhi Assembly Polls: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शनिवार को जारी सूची में अरविंद केजरीवाल के समक्ष बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को खड़ा किया है। इस समय दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और बीजेपी सत्ता की कुर्सी पाने के लिए 'आप' को कड़ी टक्कर दे रही है। गौरतलब है कि पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को मैदान में उतारा है।

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 29 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा है। पार्टी ने जनकपुरी से आशीष सूद को मैदान में उतारा है। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा ने आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान और रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता को मैदान में उतारा है।

इस बीच, आप ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, जल्द ही और नामों की घोषणा होने की उम्मीद है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Delhi BJPअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है