Delhi Assembly Polls: चंदा अभियान शुरू?, मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा-चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत, देखें वीडियो, ऑनलाइन लिंक जारी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2025 13:02 IST2025-01-12T11:07:25+5:302025-01-12T13:02:21+5:30
Delhi Assembly Polls: ‘आप’ ने हमेशा आम आदमी के छोटे-छोटे दान की मदद से चुनाव लड़ा है।

file photo
Delhi Assembly Polls: दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रविवार को चंदा अभियान शुरू किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उनकी पार्टी की काम और ईमानदारी की राजनीति का समर्थन करेंगे। आतिशी ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंदे के लिए एक ऑनलाइन लिंक जारी किया और कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने हमेशा आम आदमी के छोटे-छोटे दान की मदद से चुनाव लड़ा है, जिससे उसे काम और ईमानदारी की राजनीति करने में मदद मिली है। आतिशी से जब भाजपा के इस दावे के बारे में पूछा गया कि कैग ने दिल्ली सरकार की रद्द हो चुकी आबकारी नीति के कारण 2,026 करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान लगाया है, तो उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद आप के पास भ्रष्टाचार का कोई पैसा नहीं है। हम दिल्ली और देश के लोगों के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे, जैसा कि पिछले चुनावों में किया गया है।"
Over the past 5 years, you've stood by me as an MLA, a minister, and now as the Chief Minister of Delhi. None of this would have been possible without your blessings and support.
— Atishi (@AtishiAAP) January 12, 2025
As a young, educated woman, your belief and donations have enabled me to imagine a career in… pic.twitter.com/WbsdqNCGhh
“आम आदमी पार्टी के विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री ईमानदारी से काम करते हैं।
हमने पिछली बार भी देश और दिल्ली की जनता से मदद मांगकर चुनाव लड़ा था और इस बार भी हम जनता के समर्थन और मदद से चुनाव लड़ रहे हैं।”@AtishiAAP
इस लिंक पर जाकर आप UPI, Debit/Credit Card की मदद से ₹100,… pic.twitter.com/qGh6b18ppQ— AAP (@AamAadmiParty) January 12, 2025
बीजेपी के पास चुनाव लड़वाने के लिए उम्मीदवार तक नहीं हैं। इनके बड़े नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं 💯@AtishiAAPpic.twitter.com/80D0QDBZl4— AAP (@AamAadmiParty) January 12, 2025
भाजपा पर निशाना साधते हुए आतिशी ने कहा, "शायद उन्होंने अपने दोस्तों से और सरकारी ठेकों के माध्यम से पर्याप्त धन एकत्र कर लिया है और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए धन इकट्ठा करने की आवश्यकता नहीं है।" कालकाजी विधानसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रहीं आतिशी का मुकाबला पूर्व सांसद व भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से है।
Only in the AAP will you ever see that a sitting Chief Minister is crowdfunding for her election. @AtishiAAP’s commitment to transparency and honesty is unmatched.
— AAP (@AamAadmiParty) January 12, 2025
Support her campaign today: https://t.co/IU6soIFeUO#DonateForAtishipic.twitter.com/6Ewp5fIhMX
ईमानदारी की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में CM @AtishiAAP जी के Crowd Funding Campaign को Support करें। LIVE https://t.co/0btfoiUEBF
— AAP (@AamAadmiParty) January 12, 2025
कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए जनता @AtishiAAP जी को Crowd funding के ज़रिए करेगी मदद🙏
इस लिंक पर जाकर आप UPI, Debit/Credit Card की मदद से ₹100, ₹1000 या ज़्यादा की भी मदद कर सकते हैं https://t.co/fz6giWF3z3#DonateForAtishipic.twitter.com/R8O36HdKeM— AAP (@AamAadmiParty) January 12, 2025
दिसंबर में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और जंगपुरा से पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने एक ‘क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म’ शुरू कर प्रचार अभियान के लिए लोगों से वित्तीय मदद मांगी थी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
“आम आदमी पार्टी के विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री ईमानदारी से काम करते हैं।
— AAP (@AamAadmiParty) January 12, 2025
हमने पिछली बार भी देश और दिल्ली की जनता से मदद मांगकर चुनाव लड़ा था और इस बार भी हम जनता के समर्थन और मदद से चुनाव लड़ रहे हैं।”@AtishiAAP
इस लिंक पर जाकर आप UPI, Debit/Credit Card की मदद से ₹100,… pic.twitter.com/qGh6b18ppQ
Donate For Kaam Ki Rajneeti,
— AAP (@AamAadmiParty) January 12, 2025
Donate For CM @AtishiAAP‼️
Visit To Donate: https://t.co/LLqZkQgFjz#DonateForAtishipic.twitter.com/Amsot0H11D
बीजेपी के पास चुनाव लड़वाने के लिए उम्मीदवार तक नहीं हैं। इनके बड़े नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं 💯@AtishiAAPpic.twitter.com/80D0QDBZl4
— AAP (@AamAadmiParty) January 12, 2025