Delhi Assembly Polls 2025: दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ‘‘आप’’ में शामिल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2025 19:10 IST2025-01-11T19:10:13+5:302025-01-11T19:10:13+5:30
अरविंद केजरीवाल ने टोपी और पटका पहनाकर प्रियंका अग्रवाल को आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल किया।

Delhi Assembly Polls 2025: दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ‘‘आप’’ में शामिल
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कस्तूरबा नगर के कोटला मुबारकपुर वार्ड से दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पटका और टोपी पहनाकर प्रियंका अग्रवाल को आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ दिल्ली का चुनाव लड़ रही है। प्रियंका अग्रवाल का आम आदमी पार्टी के परिवार में स्वागत है। उनके आने से कस्तूरबा नगर विधानसभा समेत पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
