लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभाः AAP को एक और झटका, असंतुष्ट विधायक एनडी शर्मा लड़ेंगे बसपा टिकट पर चुनाव

By भाषा | Updated: January 18, 2020 20:58 IST

दिल्ली विधानसभा की 12 सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिये आरक्षित हैं। सुरक्षित सीटों में सीमापुरी से कमल सिंह बौद्ध, गोकलपुर से प्रवीण कुमार, बवाना से रंजीत राम मंगोलपुरी से मुरारीलाल, पटेल नगर से प्रदीप कुमार रावल, मादीपुर से हंसराज जलूप्रिया और अंबेडकर नगर से अरुण कुमार शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा की पहली सूची में अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित आठ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गयी। आप ने बदरपुर सीट पर शर्मा के बजाय कांग्रेस छोड़ कर आप का दामन थामने वाले पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से आप के असंतुष्ट विधायक नारायणदत्त शर्मा बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

बसपा की दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा राज्य विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में शर्मा का नाम शामिल है। आप से टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी से नाता ताड़ चुके शर्मा को बसपा ने बदरपुर सीट से टिकट दिया गया है।

आप ने बदरपुर सीट पर शर्मा के बजाय कांग्रेस छोड़ कर आप का दामन थामने वाले पूर्व विधायक राम सिंह नेताजी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे नाराज शर्मा ने बसपा का दामन थाम लिया। रामसिंह नेताजी बसपा के टिकट पर ही बदरपुर सीट से 2008 में विधानसभा चुनाव जीते थे। इस चुनाव में बसपा की झोली में दो सीट आयी थीं।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने पार्टी अध्यक्ष मायावती की मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा की 42 सीटों के लिये उम्मीदवारों की सूची जारी की। दिल्ली विधानसभा का चुनाव आगामी आठ फरवरी को होगा।

बसपा की पहली सूची में अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित आठ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गयी। दिल्ली विधानसभा की 12 सीटें अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिये आरक्षित हैं। सुरक्षित सीटों में सीमापुरी से कमल सिंह बौद्ध, गोकलपुर से प्रवीण कुमार, बवाना से रंजीत राम मंगोलपुरी से मुरारीलाल, पटेल नगर से प्रदीप कुमार रावल, मादीपुर से हंसराज जलूप्रिया और अंबेडकर नगर से अरुण कुमार शामिल हैं।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि आप और कांग्रेस सहित अन्य दलों के असंतुष्ट नेता, बसपा के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही बसपा अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी करेगी। बसपा ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालबीएसपीमायावतीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं