Delhi Assembly Elections Results: सांसद मनोज झा ने कहा, हम निराश है, राजद-कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा
By भाषा | Updated: February 11, 2020 13:02 IST2020-02-11T13:02:41+5:302020-02-11T13:02:41+5:30
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा ने कहा यह संदेश बिहार और देश के अन्य हिस्सों में भी गया है। राजद ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चार विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। गठबंधन को राष्ट्रीय राजधानी में भारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 12 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा संदेश भाजपा के लिए है कि ‘‘घृणास्पद’’ अभियान और बयान काम नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह संदेश बिहार और देश के अन्य हिस्सों में भी गया है। राजद ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चार विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। गठबंधन को राष्ट्रीय राजधानी में भारी हार का सामना करना पड़ रहा है।
झा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बिल्कुल निराश नहीं हैं, लोगों ने अपना जनादेश (आप के लिए) दिया है। भाजपा के लिए सबसे बड़ा संदेश है कि घृणास्पद अभियान और बयान काम नहीं करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह संदेश बिहार और देश के अन्य हिस्सों में भी गया है।
उम्मीद है कि भाजपा निश्चित रूप से सुधार करेगी और अपने नेताओं से विभाजनकारी राजनीति से दूर रहने के लिए कहेगी।’’ दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 12 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।