Delhi Election: प्रचंड जीत के बाद AAP ने इन 6 नेताओं को बताया अनसंग हीरो, जानिए CM केजरीवाल के ‘सुपर 6’ का डिटेल
By स्वाति सिंह | Updated: February 12, 2020 15:03 IST2020-02-12T15:03:13+5:302020-02-12T15:03:13+5:30
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: आम आदमी पार्टी की जीत के पीछे सिर्फ केजरीवाल और उनके नेता ही नहीं बल्कि एक पूरी टीम है जिसने उन्हें मजबूत बनाया है। ये टीम डिजिटल और सोशल मीडिया से लेकर पार्टी के वॉलंटियर्स को संभालने का काम करती है। आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में शेयर किया है।

आम आदमी पार्टी को पार्टी को 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीटों पर जीत मिली है (फोटो-AAP ट्विटर)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता बरकरार रखने के साथ-साथ 2015 के प्रदर्शन को करीब-करीब दोहराया है। पार्टी को 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीटों पर जीत मिली है जबकि भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है।
आम आदमी पार्टी की जीत के पीछे सिर्फ केजरीवाल और उनके नेता ही नहीं बल्कि एक पूरी टीम है जिसने उन्हें मजबूत बनाया है। ये टीम डिजिटल और सोशल मीडिया से लेकर पार्टी के वॉलंटियर्स को संभालने का काम करती है। आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में शेयर किया है। यहां जानें केजरीवाल की टीम में कौन-कौन है शामिल-
-पृथ्वी रेड्डी
-कपिल भारद्वाज
-आश्वती मुरलीधरन
-प्रीति शर्मा मेनन
आम आदमी पार्टी की नैशनल इग्जेक्युटिव मेंबर और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। प्रीती ने आम आदमी पार्टी को देश के बाहर विंग बनाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा है। इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन के साथ उन्होंने पार्टी के लिए काम करना शुरू किया। इसके साथ ही वह फंड बढाने और पार्टी का सोशल मीडिया संभालने जैसे काम भी कर चुकी हैं।
-हितेश परदेशी
-जासमीन शाह
The unsung heroes of AAP pic.twitter.com/P2tH3pFnoj
— AAP (@AamAadmiParty) February 12, 2020
बता दें कि आम आदमी पार्टी को 2015 में 67 सीटों पर जीत मिली थी। चुनाव आयोग की ओर से घोषित अंतिम नतीजों के मुताबिक आप ने 53.57 फीसदी मतों के साथ कुल 62 सीटों पर जीत दर्ज की है।भाजपा को 38.51 प्रतिशत मत और आठ सीटों पर जीत मिली। वहीं, कांग्रेस लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में अपना खाता नहीं खोल सकी।





