लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: शाम 6 बजे तक 57.06 फीसदी मतदान, एग्जिट पोल में फिर से आप की सरकार

By स्वाति सिंह | Updated: February 8, 2020 20:27 IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19,000 जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियां तैनात की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चुनाव में लगभग 665 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आखिरी मतदाता सूची के अनुसार 1.46 करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज (8 फरवरी) को मतदान का दिन है। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। दिल्ली चुनाव में लगभग 672 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आखिरी मतदाता सूची के अनुसार 1.46 करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 

दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और RJD ने गठबंधन किया है। वहीं, भाजपा ने JDU और LJP से गठबंधन किया है। इसके अलावा BSP सहित कई अन्य दल भी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।

08 Feb, 20 08:08 PM

08 Feb, 20 07:58 PM

दिल्ली चुनाव: तीन अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर सबसे अधिक मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शनिवार को तीन अल्पसंख्यक बहुल सीटों मुस्तफाबाद, मटिया महल और सीलमपुर पर सबसे अधिक मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा दिये गए आंकड़ों के अनुसार उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में शाम पांच बजे तक 66.29 प्रतिशत मतदान हो चुका था। पुरानी दिल्ली के मटियामहल इलाके में 65.62 मतदान हुआ। यहां सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की एक और अल्पसंख्यक बहुल सीलमपुर में 64.92 मतदान हुआ है। यहां भी सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं पूरी दिल्ली में शाम पांच बजे तक 57.87 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

08 Feb, 20 07:45 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम छह बजे तक 57.06 प्रतिशत मतदान, अभी कुछ बूथों पर मतदान जारी, प्रतिशत और बढ़ने की संभावना: चुनाव अधिकारी।

08 Feb, 20 07:36 PM

08 Feb, 20 07:17 PM

एग्जिट पोल: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के आसार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है। ‘न्यूज एक्स’ की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 50 से 56 सीटें और भाजपा को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं। इसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है। ‘रिपब्लिक टीवी’ के एग्जिट पोल बात आप 48-61, भाजपा 9-21 और कांग्रेस 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसी तरह ‘टाइम्स नाउ’ के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 44 और भाजपा को 26 सीटें मिल सकती हैं। ‘टीवी9-सिसरो’ के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 54 , भाजपा 15 और कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार हैं। गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

08 Feb, 20 07:05 PM

08 Feb, 20 06:55 PM

न्यूजएक्स-पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 56 और बीजेपी को 14 सीटें मिलने का अनुमान है।

08 Feb, 20 06:55 PM

इंडिया न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 55, बीजेपी को 14 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।

08 Feb, 20 06:54 PM

08 Feb, 20 06:39 PM

मतगणना सोमवार को होगी। दिल्ली विधानसभा के इस चुनाव में 1.47 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी दल भाजपा एवं कांग्रेस सहित कुल 672 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक 41.5 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के शुरुआती तीन घटों में 14.75 प्रतिशत मतदाताओें ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 67.08 फीसदी मतदान हुआ था।

08 Feb, 20 06:37 PM

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए शनिवार को जारी मतदान में शाम छह बजे तक 54 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने ट्वीटर पर बताया कि शाम छह बजे तक 54.65 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इससे पहले आयोग ने दिन में तीन बजे तक 41.5 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी दी थी।

08 Feb, 20 06:17 PM

08 Feb, 20 06:17 PM

दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक 54 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खासकर सुबह में मतदान की धीमी शुरुआत के बाद आगे चलकर उसके प्रतिशत में वृद्धि हुई। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत 54.14 रहा।’’ ग्यारह जिलों में सबसे अधिक 63.14 फीसद मतदान उत्तर पूर्व जिले में रिकार्ड किया गया जबकि सबसे कम 44.29 फीसदी मतदान नयी दिल्ली में रहा।

08 Feb, 20 06:07 PM

दिल्ली चुनाव के लिए शाम 5.30 बजे तक 53.75 फीसदी मतदान हो चुका है। मतदान की प्रकिया शाम 6 बजे तक चलेगी। पोलिंग बूथ पर लोग कतार में हैं।

08 Feb, 20 06:04 PM

08 Feb, 20 05:30 PM

08 Feb, 20 05:15 PM

08 Feb, 20 05:09 PM

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक 41.5 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के शुरुआती तीन घटों में 14.75 प्रतिशत मतदाताओें ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली में 67.08 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह के समय मतदान कम रहने के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि दोपहर बाद मतदान गति तेज होने लगती है। जाफराबाद, शाहीन बाग और सीलमपुर जैसे अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में मतदान केंद्रों के बार लंबी कतारें देखी गई। मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइन्स इलाके के राजपुर परिवहन प्राधिकरण मतदान केंद्र में वोट दिया। नयी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे केजरीवाल के साथ पत्नी सुनीता और बेटे पुलकित भी थे। मतदान के लिए जाने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पश्चिम दिल्ली के सांसद परवेश वर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी वोट दिया। केंद्रीय मंत्रियों एस. जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी ने भी मतदान किया।

08 Feb, 20 05:08 PM

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान जारी है और दिन में तीन बजे तक 41.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तीन घंटे में मतदान की गति धीमी थी और इस वजह से मत प्रतिशत अपेक्षाकृत कम दिख रहा है। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रतिबंध किए गए हैं और संवेदनशील इलाकों में पुलिस में कड़ी चौकसी है। इस चुनाव में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

08 Feb, 20 04:46 PM

मतदान के दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने पूर्वी और उत्तर-पूर्व दिल्ली में फ्लैग मार्च किया

दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने पूर्वी और उत्तरपूर्व दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा के लिए सुचारू रूप से मतदान कराने के लिए विस्तृत तैयारी की गई थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) आलोक कुमार ने बताया, ‘‘ वरिष्ठ अधिकारियों सहित जवानों ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। वे मोटर साइकिल से भी पूरे इलाके में गश्त लगा रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में पीसीआर और त्वरित प्रतिक्रिया दल भी तैनात किए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि उत्तर पूर्व दिल्ली के ब्रजपुरी, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, सीमापुरी, खजूरी खास, ज़ाफराबाद, मुस्तफाबाद, कृष्णा नगर, मयूर विहार और पूर्वी दिल्ली के शहादरा एवं अन्य इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया।

08 Feb, 20 04:39 PM

शाम 4 बजे तक दिल्ली में 42.70 फीसदी वोटिंग हुई है। मतदान के लिए अभी भी तकरीबन 1.5 घंटे का समय बाकी है। लोग मतदान के लिए कतार में लगे हुए हैं।

08 Feb, 20 04:38 PM

08 Feb, 20 04:24 PM

08 Feb, 20 03:52 PM

महिलाओं से मतदान की अपील को लेकर केजरीवाल पर स्मृति का वार, मुख्यमंत्री ने किया पलटवार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच शनिवार को ट्विटर उस वक्त वार - पलटवार देखने को मिला जब आम आदमी पार्टी के संयोजक ने महिलाओं से मतदान की ‘खास अपील’ की। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वोट डालने ज़रूर जाइये। सभी महिलाओं से ख़ास अपील - जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।’’ उनकी इस टिप्पणी को रिट्वीट करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने उन पर ‘महिला विरोधी’ होने का आरोप लगाया और सवाल किया, ‘‘आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है ?’’ इस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘स्मृति जी, दिल्ली की महिलाओं ने किसे वोट देना है, ये तय कर लिया है। और पूरी दिल्ली में इस बार अपने परिवार का वोट महिलाओं ने ही तय किया है। आखिर घर तो उन्हें ही चलाना होता है।’’ गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। मतगणना 11 फरवरी को होगी।

08 Feb, 20 03:52 PM

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की सराहना करते हुए अरोड़ा ने कहा, ‘‘काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये सभी पुलिस अधिकारियों ने काफी मेहनत की, मैं उनके काम की सराहना करता हूं।’’

08 Feb, 20 03:51 PM

2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 67 प्रतिशत रिकार्ड मतदान हुआ था।

08 Feb, 20 03:50 PM

दिल्ली विधानसभा के लिए शनिवार को हो रहे मतदान में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अरोड़ा, नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में निर्माण भवन स्थित मतदान केन्द्र पर लगभग दोपहर 12 बजे पहुंचे। उनके साथ दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह भी थे। विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के मुताबिक मतगणना 11 फरवरी को होगी। मतदान के बाद अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि मतदाताओं में मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिये उत्साह दिख रहा है।

08 Feb, 20 03:33 PM

08 Feb, 20 03:18 PM

08 Feb, 20 03:17 PM

08 Feb, 20 03:03 PM

08 Feb, 20 02:33 PM

08 Feb, 20 01:58 PM

08 Feb, 20 01:37 PM

08 Feb, 20 01:36 PM

08 Feb, 20 01:27 PM

08 Feb, 20 01:16 PM

08 Feb, 20 12:20 PM

सुबह 11 बजे तक 16.36% वोटिंग

सुबह 11 बजे तक 16.36% वोटिंग

08 Feb, 20 12:08 PM

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने किया मतदान

चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने किया मतदान 

08 Feb, 20 12:06 PM

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने डाला वोट

08 Feb, 20 11:45 AM

अलका लांबा ने 'आप' कार्यकर्ता को मारा थप्पड़, वीडियो आया सामने

चांदनी चौक सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया है। जिस आप कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी हुई है उसका नाम धर्मेश है। 

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली में मजनू के टीला के पास 'आप' और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

08 Feb, 20 11:45 AM

सोनिया गांधी, राहुल ने मतदान किया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदान किया। सोनिया गांधी ने निर्माण भवन मतदान केंद्र पर वोट डाला। वह बीमार चल रहीं थी और इसी हफ्ते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। मतदान के लिए जाते वक्त उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया।

08 Feb, 20 11:43 AM

अलका लांबा ने 'आप' कार्यकर्ता को मारा थप्पड़, वीडियो आया सामने

चांदनी चौक सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया है। जिस आप कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी हुई है उसका नाम धर्मेश है। 

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली में मजनू के टीला के पास 'आप' और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

08 Feb, 20 10:46 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी के साथ डाला वोट

08 Feb, 20 10:45 AM

08 Feb, 20 10:24 AM

सुबह 10 बजे तक 4.33 फीसदी मतदान

08 Feb, 20 09:02 AM

तुगलक क्रिसेंट रोड के एक स्कूल में वोट डालने पहुंचे जस्टिस आर भानुमति

08 Feb, 20 09:01 AM

यमुना विहार में EVM की खराबी के चलते मतदान अभी नहीं हुआ शुरू

08 Feb, 20 08:10 AM

मतदाताओं की लगी कतार

08 Feb, 20 08:10 AM

महिलाओं से केजरीवाल की अपील

08 Feb, 20 07:38 AM

शांतिपूर्ण वोटिंग के लिए 19 हजार होम गार्ड्स की तैनाती

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19,000 जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियां तैनात की गई हैं। उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बुलाए गए होमगार्ड के जवान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा में स्थानीय पुलिस की मदद करेंगे। पुलिस ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के कारण विशेष अभियान के तहत 99,210 लीटर अवैध शराब, 774.1 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है। इसके अलावा 504 गैरकानूनी हथियार जब्त किए गए हैं और 7,397 लाइसेंसी हथियार एहतियाती तौर पर जमा करवा लिए गए हैं।

08 Feb, 20 07:35 AM

सबसे बुजुर्ग मतदाता 111 की आयु में मतदान करने को उत्सुक

बांग्लादेश में जन्मी दिल्ली की सबसे बुजुर्ग मतदाता कालितारा मंडल 111 साल की उम्र में भी चुनाव को लेकर जोश में है और वह मतदान करने तथा अपनी उंगली पर स्याही का निशान लगवाने के लिए बेहद उत्साहित है। दिल्ली के सीआर पार्क में रहने वाली मंडल का जन्म 1908 को अविभाजित भारत में हुआ था। वह दो विभाजनों की साक्षी हैं और भारत में दो बार शरणार्थी के रूप में रह चुकी हैं। अंतत: वह दिल्ली में बस गईं। उन्होंने अब तक लगभग हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्हें मतदान पेटी भी याद है और ईवीएम से मतदान करने का भी अनुभव है। उनके बेटे सुख रंजन कहते हैं, ‘‘वह मतदान करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। पिछले वर्ष उन्होंने लोकसभा में मतदान किया था।’’

08 Feb, 20 07:17 AM

हरि नगर से बीजेपी उम्मीदवार तजिंदर बग्गा पहुंचे फतेह नगर गुरुद्वारा

08 Feb, 20 07:09 AM

नई दिल्ली के निर्माण भवन स्थित पोलिंग बूथ की तस्वीरें

नई दिल्ली निर्माण भवन स्थित पोलिंग बूथ की तस्वीरें। यहां से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मैदान में हैं। बीजेपी ने उनका मुकाबला करने के लिए यहां से सुनील यादव को उतारा है। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के रोमेश सभरवाल चुनाव लड़ रहे हैं। 

08 Feb, 20 07:06 AM

दिल्ली के जामिया इलाके में वाहनों की चेकिंग, सुरक्षा जांच में बढ़ाई गई

08 Feb, 20 07:04 AM

बीजेपी उम्मीदवार तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने गुरुद्वारा में की पूजा

दिल्ली के हरि नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने फतह नगर गुरुद्ववारा में पूजा अर्चना की।

08 Feb, 20 07:02 AM

दिल्ली के तुगलक क्रिसेंट रोड स्थित बूथ की तस्वीरें

08 Feb, 20 07:01 AM

दिल्ली के झंडेवालान इलाके की तस्वीरें

08 Feb, 20 07:00 AM

राजधानी दिल्ली में मतदान आज, सुबह आठ बजे शुरू होगी वोटिंग

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीकांग्रेसअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

कारोबारविपक्ष फ्रस्ट्रेशन में हैं, कुछ भी बयान देते हैं, सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा-जनता ने कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए