लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस, मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2020 18:29 IST

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार मकर संक्रांति से पहले 13 जनवरी को वकीलों द्वारा तीस हजारी अदालत परिसर में आयोजित समारोह में केजरीवाल ने अदालत परिसर में ही मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने केजरीवाल से 31 जनवरी को शाम पांच बजे तक इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है।आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वावन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर केजरीवाल से जवाब तलब किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये छह जनवरी को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद तीस हजारी अदालत परिसर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा करने पर चुनाव आयोग ने गुरुवार को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।

चुनाव आयोग ने केजरीवाल को भेजे नोटिस में उनसे 31 जनवरी को शाम पांच बजे तक इस मामले में अपना पक्ष रखने को कहा है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार मकर संक्रांति से पहले 13 जनवरी को वकीलों द्वारा आयोजित लोहड़ी समारोह में केजरीवाल ने दिल्ली के सभी अदालत परिसरों में जमीन मुहैया कराए जाने पर मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया था।

इस मामले में दिल्ली भाजपा के नेता नीरज की शिकायत पर संज्ञान लेते हुये आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर केजरीवाल से जवाब तलब किया है। आयोग ने इसे प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुये उनसे इस बारे में अपना पक्ष रखने को कहा है। नोटिस में आयोग ने वकीलों के समक्ष केजरीवाल के भाषण में दिल्ली की सभी अदालतों में मोहल्ला क्लीनिक और जिम खोलने का वादा करने की सीईओ द्वारा पुष्टि करने की भी बात कही है।

नोटिस के अनुसार तीस हजारी अदालत में दिल्ली बार ऐसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा था कि वह सभी अदालतों में मोहल्ला क्लीनिक बनाने के लिये तैयार हैं, अगर इसके लिये अदालत के अंदर जगह मुहैया करा दी जाये तो मोहल्ला क्लीनिक और जिम बनवा देंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये छह जनवरी को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव प्रचार के दौरान आयोग अब तक विवादित बयान देने के मामले में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है।

आयोग ने दोनों नेताओं के विवादित बयान से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने के आधार पर गुरुवार को ठाकुर को तीन दिन और वर्मा को चार दिन तक प्रचार में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले आयोग बुधवार को दोनों नेताओं के नाम भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का आदेश दे चुका है। साथ ही मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा को भी विवादित ट्वीट करने के मामले में आयोग ने दो दिन तक चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित किया था।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल