लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव: CM केजरीवाल नई दिल्ली, सिसोदिया पटपड़गंज सीट से लड़ेंगे चुनाव

By भाषा | Updated: January 15, 2020 04:12 IST

आप ने हाल में पार्टी में शामिल हुए पांच बार के विधायक रहे शोएब इकबाल को आसिम अहमद खान की जगह मटिया महल से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काटने के साथ ही भाजपा के कब्जे वाली चार सीटों पर भी नए उम्मीदवार उतारे हैं। उन पांच सीटों पर भी नए उम्मीदवार उतारे गए हैं जहां आप विधायकों ने पाला बदल लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देAAP ने दिल्ली चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी।अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे

 आम आदमी पार्टी ने अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को घोषित कर दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से जबकि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ेंगे।

सूची में 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं जबकि 24 नए चेहरों को टिकट दिया गया है जिनमें आतिशी, राघव चड्ढा और दिलीप पांडे भी शामिल हैं। इन तीनों ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। आप की राजनीतिक मामलों की समिति ने कहा कि पांडे तिमारपुर से, आतिशी कालकाजी से और चड्ढा राजेंद्र नगर विधानसभी सीटों से चुनाव लड़ेंगे। आप ने कांग्रेस छोड़कर आए पांच नेताओं को भी टिकट दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को द्वारका सीट से उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री की जगह टिकट दिया है। इसके अलावा पांच बार के पूर्व विधायक शोएब इकबाल भी टिकट पाने वालों में शामिल हैं, जो इस बार मटिया महल से चुनाव लड़ेंगे। इकबाल दिल्ली विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं और पार्टी की तरफ से उतारे गए चार मुस्लिम उम्मीदवारों में शामिल हैं। अन्य उम्मीदवारों में मौजूदा विधायक अमानतुल्ला खान (ओखला), हाजी यूनुस (मुस्तफाबाद) और इमरान हुसैन (बल्लीमारान) शामिल हैं।

सिसोदिया ने कहा पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने चुनाव के लिए सभी 70 उम्मीदवारों के नाम मंजूर किए हैं। इनमें आठ महिलाएं शामिल हैं। साल 2015 के चुनाव में आप ने छह महिलाओं को टिकट दिया था। केजरीवाल और सिसोदिया के अलावा दिल्ली सरकार के बाकी पांच मंत्रियों के नाम भी सूची में शामिल हैं। आज नामांकन पत्र दाखिल करने का पहला दिन भी था। आप के मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव के लिये किसी भी उम्मीदवार की घोषणा अब तक नहीं की है।

सिसोदिया ने कहा, “मौजूदा विधायक 46 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 15 मौजूदा विधायकों की जगह और नौ खाली सीटों पर नए चेहरे होंगे। आठ महिला उम्मीदवार हैं। 2015 में छह महिलाएं थीं।” दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल शाहदरा से चुनाव लड़ेंगे जबकि उपाध्यक्ष राखी बिड़लान मंगोलपुरी से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उम्मीदवारों को चयन कड़ी जांच और कई सर्वेक्षणों के बाद किया गया। उन्होंने कहा, “जिन मौजूदा विधायकों का प्रदर्शन मानकों के अनुरूप नहीं था उनकी जगह पर ज्यादा योग्य उम्मीदवारों को उतारा गया है।”

सूची की घोषणा के शीघ्र बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को शुभकामनाएं। आत्ममुग्ध नहीं हों। कड़ी मेहनत करें। लोगों को ‘आप’ (पार्टी) में और आपमें काफी विश्वास है। ईश्वर आशीर्वाद दें। ’’ पार्टी ने जिन मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं उनमें विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक जगदीप सिंह (हरिनगर), सुरेंद्र ‘कमांडो’ (दिल्ली छावनी) और हाजी इशराक खान (सीलमपुर) शामिल हैं।

आप ने हाल में पार्टी में शामिल हुए पांच बार के विधायक रहे शोएब इकबाल को आसिम अहमद खान की जगह मटिया महल से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काटने के साथ ही भाजपा के कब्जे वाली चार सीटों पर भी नए उम्मीदवार उतारे हैं। उन पांच सीटों पर भी नए उम्मीदवार उतारे गए हैं जहां आप विधायकों ने पाला बदल लिया था।

कांग्रेस से आप का दामन थामने वाली राजकुमारी ढिल्लों हरिनगर सीट से चुनाव लड़ेंगी। वह मौजूदा विधायक जगदीप सिंह की जगह लेंगी। चांदनी चौक से पार्टी उम्मीदवार प्रह्लाद साहनी होंगे। चार बार के पूर्व विधायक साहनी हाल ही में कांग्रेस से आप में शामिल हुए थे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर आठ फरवरी को चुनाव होंगे। मतगणना 11 फरवरी को होगी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?