लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः सीएम केजरीवाल ने कहा- आप अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 18:08 IST

2015 में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीट पर कब्जा किया। भाजपा ने 3 सीट पर कब्जा किया, वहीं कांग्रेस का खाता नहीं खुला। इस बीच चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने काम के आधार पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में चुनाव विकासपरक राष्ट्रवाद और अराजकतावाद के बीच में होना है।नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी सरकार के किए गए कार्यों के आधार पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 'सकारात्मक' अभियान चलाएगी। सोमवार शाम को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि आपको लगता है कि पिछले पांच सालों में हमने बेहतर काम किया है तो आप हमें (आप) वोट दें।

साथ ही उन्होंने कहा ‘'हम एक सकारात्मक अभियान चलाएंगे, किसी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।'’ इससे पहले दिन में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि चुनाव आप सरकार के कार्यों के आधार पर लड़ा जाएगा। चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के चुनाव 8 फरवरी को होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी होगी।

दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों के लिये मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली में 70 विधानसभा की सीट हैं। यहां पर मुख्य मुकाबला आप, भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर लड़ेगी। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए सकारात्मक अभियान चलाएगी, किसी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल नहीं करेगी।

2015 में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीट पर कब्जा किया। भाजपा ने 3 सीट पर कब्जा किया, वहीं कांग्रेस का खाता नहीं खुला। इस बीच चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने काम के आधार पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी। भाजपा दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में चुनाव विकासपरक राष्ट्रवाद और अराजकतावाद के बीच में होना है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन