लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा तैयार, समितियां गठित, चुनाव प्रबंध समिति की अध्यक्षता करेंगे मनोज तिवारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2019 18:35 IST

चुनाव प्रबंध समिति की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पार्टी सांसद मीनाक्षी लेखी और प्रदेश महासचिव राजीव बब्बर समिति के सह संयोजक होंगे। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव प्रबंधन समिति के अलावा, पार्टी ने चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए 35 समितियां भी गठित की हैं।राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की अध्यक्षता में हुई बैठक में संयोजकों, प्रमुखों, प्रभारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक होंगे।

चुनाव प्रबंध समिति की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पार्टी सांसद मीनाक्षी लेखी और प्रदेश महासचिव राजीव बब्बर समिति के सह संयोजक होंगे। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक होंगे।

चुनाव प्रबंधन समिति के अलावा, पार्टी ने चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए 35 समितियां भी गठित की हैं। दिल्ली भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की अध्यक्षता में हुई बैठक में संयोजकों, प्रमुखों, प्रभारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।

पार्टी घोषणापत्र का मसौदा हर्षवर्धन समिति द्वारा तैयार किया जाएगा जिसमें विजेन्द्र गुप्ता, रामबीर सिंह बिधूड़ी, कपिल मिश्रा, राजकुमार चौहान सहित नौ सह-संयोजक होंगे। चुनाव के लिए मीडिया समिति का नेतृत्व अशोक गोयल और वीरेंद्र सचदेवा करेंगे।

प्रवीण शंकर कपूर, महेश वर्मा और विवेक शर्मा समिति के सह-प्रमुख होंगे। नीलकांत बक्शी मीडिया संबंध समिति के प्रमुख होंगे और दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष शाज़िया इल्मी इसकी सह-प्रमुख होंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल रचनात्मक कार्यक्रम समिति के संयोजक होंगे।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2019दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन