दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा तैयार, समितियां गठित, चुनाव प्रबंध समिति की अध्यक्षता करेंगे मनोज तिवारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2019 18:35 IST2019-12-27T18:35:11+5:302019-12-27T18:35:11+5:30

चुनाव प्रबंध समिति की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पार्टी सांसद मीनाक्षी लेखी और प्रदेश महासचिव राजीव बब्बर समिति के सह संयोजक होंगे। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक होंगे।

Delhi assembly elections: BJP ready, committees set up, Manoj Tiwari to chair election management committee | दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा तैयार, समितियां गठित, चुनाव प्रबंध समिति की अध्यक्षता करेंगे मनोज तिवारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल रचनात्मक कार्यक्रम समिति के संयोजक होंगे।

Highlightsचुनाव प्रबंधन समिति के अलावा, पार्टी ने चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए 35 समितियां भी गठित की हैं।राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की अध्यक्षता में हुई बैठक में संयोजकों, प्रमुखों, प्रभारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक होंगे।

चुनाव प्रबंध समिति की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पार्टी सांसद मीनाक्षी लेखी और प्रदेश महासचिव राजीव बब्बर समिति के सह संयोजक होंगे। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक होंगे।

चुनाव प्रबंधन समिति के अलावा, पार्टी ने चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए 35 समितियां भी गठित की हैं। दिल्ली भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष की अध्यक्षता में हुई बैठक में संयोजकों, प्रमुखों, प्रभारियों और सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।

पार्टी घोषणापत्र का मसौदा हर्षवर्धन समिति द्वारा तैयार किया जाएगा जिसमें विजेन्द्र गुप्ता, रामबीर सिंह बिधूड़ी, कपिल मिश्रा, राजकुमार चौहान सहित नौ सह-संयोजक होंगे। चुनाव के लिए मीडिया समिति का नेतृत्व अशोक गोयल और वीरेंद्र सचदेवा करेंगे।

प्रवीण शंकर कपूर, महेश वर्मा और विवेक शर्मा समिति के सह-प्रमुख होंगे। नीलकांत बक्शी मीडिया संबंध समिति के प्रमुख होंगे और दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष शाज़िया इल्मी इसकी सह-प्रमुख होंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल रचनात्मक कार्यक्रम समिति के संयोजक होंगे।

Web Title: Delhi assembly elections: BJP ready, committees set up, Manoj Tiwari to chair election management committee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे