Delhi Assembly Elections: आप से बीजेपी, मुंडका के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल भाजपा में?, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 6 बार सदस्य रहे सरदार बलबीर सिंह भी शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2024 16:29 IST2024-12-21T16:28:49+5:302024-12-21T16:29:39+5:30

Delhi Assembly Elections: भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पूर्व विधायक नितिन त्यागी और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पार्षद बहन प्रीति भी आप नेता को पार्टी की सदस्यता दिलाने के समारोह में मौजूद थे।

Delhi Assembly Elections AAP to BJP former Mundka MLA Sukhbir Singh Dalal in BJP Sardar Balbir Singh, 6-time member Delhi Sikh Gurdwara Management Committee | Delhi Assembly Elections: आप से बीजेपी, मुंडका के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल भाजपा में?, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 6 बार सदस्य रहे सरदार बलबीर सिंह भी शामिल

photo-ani

Highlightsवीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा का सचिव नियुक्त किया।दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की पहल की सराहना की।खेल विश्वविद्यालय के बारे में केवल ‘झूठे वादे’ करने का आरोप लगाया।

Delhi Assembly Elections: दिल्ली में फरवरी में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में शामिल हो गए। मुंडका के पूर्व विधायक ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और आशीष सूद की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के छह बार सदस्य रहे सरदार बलबीर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। उन्हें सचदेवा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा का सचिव नियुक्त किया।

 

दलाल ने दावा किया कि उन्होंने विधायक रहते हुए खेल विश्वविद्यालय परियोजना का मुद्दा मुखर होकर उठाया, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बावजूद एक भी ईंट नहीं जोड़ी गई है। उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार विरोधी अपने वादे से भटकने का आरोप लगाया, जबकि दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की पहल की सराहना की।

भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पूर्व विधायक नितिन त्यागी और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के पार्षद बहन प्रीति भी आप नेता को पार्टी की सदस्यता दिलाने के समारोह में मौजूद थे। सचदेवा ने आप पर खेल विश्वविद्यालय के बारे में केवल ‘झूठे वादे’ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कागजों पर नियुक्तियां की गईं और धनराशि वितरित की गई, लेकिन जमीन पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी नीत सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि जिस भी परियोजना का उद्घाटन किया जाए, वह तय समयसीमा में पूरी हो।

सचदेवा ने दिल्ली के पंजाबी और ग्रामीण समुदायों के बीच उनकी प्रतिष्ठा के लिए क्रमशः सिंह और दलाल की सराहना की। केंद्रीय मंत्री मल्होत्रा ​​ने कहा कि आप सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है और जो लोग कभी पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दे पर विश्वास करते थे, वे उसे छोड़ रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लोगों से विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे हताश होकर लोग आप छोड़ने को मजबूर हुए। 

Web Title: Delhi Assembly Elections AAP to BJP former Mundka MLA Sukhbir Singh Dalal in BJP Sardar Balbir Singh, 6-time member Delhi Sikh Gurdwara Management Committee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे