लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः टिकट न मिलने से नाराज AAP MLA सुरेंद्र सिंह ने छोड़ी पार्टी

By भाषा | Updated: January 21, 2020 15:10 IST

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ आज, मैं बहुत दुखी हूं... आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।’’ दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होनी है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर का टिकट काट कर उनकी पत्नी प्रीति तोमर को नया उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी ने तोमर को त्रिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था।

टिकट ना मिलने से नाराज आम आदमी पार्टी के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ आज, मैं बहुत दुखी हूं... आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।’’ दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होनी है। आम आदमी पार्टी ने त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से अपने पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर का टिकट काट कर उनकी पत्नी प्रीति तोमर को नया उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले पार्टी ने तोमर को त्रिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2015 विधानसभा चुनाव में तोमर का निर्वाचन निरस्त कर दिया था। नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी देने पर उनका निर्वाचन रद्द किया गया।

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने पार्टी से कहा कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ेगी और पार्टी इस पर राजी हो गई है।’’ प्रीति तोमर ने सोमवार को ही नामंकन दाखिल कर दिया था। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

भाजपा ने डीटीसी कार्यालय में लगी आग के पीछे आप की साजिश होने का आरोप लगाया

भाजपा ने सोमवार को डीटीसी कार्यालय में लगी आग के पीछे आप सरकार की ‘‘साजिश’’ होने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक कोशिश हो सकती है।

सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित दिल्ली के परिवहन विभाग के कार्यालय में सोमवार की सुबह आग लग गई जिससे कई आवश्यक दस्तावेज जलकर नष्ट हो गये। अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह दस बजकर 20 मिनट पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि इस घटना में कई आवश्यक दस्तावेज, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गये।

तिवारी ने ट्वीट किया ‘‘षड्यंत्र की बू.. साज़िश हो सकती है अरविंद केजरीवाल की अपनी नाकामियों को छुपाने की... मौत के तार लोगों की जान ले रहे हैं दिल्ली में और सरकारी दफ़्तर के अपने कच्चे चिट्ठे जला बच नहीं पाएँगे अब .. बताना जी क्यूँ एक भी बस नही ख़रीद पाए आज तक और अब दस्तावेज सब जला दिए??’’ आम आदमी पार्टी के खिलाफ बगावत करने वाले पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने तिवारी के बयान पर सहमति व्यक्त की है और परिवहन विभाग पर ‘‘सबसे भ्रष्ट’’ होने आरोप लगाया।

मिश्रा ने बाद में भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें अब मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने मैदान में उतारा है। मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘‘हारती हुई सरकार घोटालों के निशान मिटाने में लगी हैं। परिवहन विभाग केजरीवाल का सबसे भ्रष्ट विभाग रहा है।’’ कपिल मिश्रा ने कहा ‘‘फाइलों को जलाने की यह हताशा इस चुनाव में केजरीवाल की हार का पहला संकेत है।’’ भाजपा नेताओं के इन बयानों पर आप की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आयी है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर मिली थी जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग पहली मंजिल के सर्वर कक्ष से शुरू हुई और इसके बाद इमारत की उसी मंजिल पर स्थित आठ अन्य कक्षों तक फैल गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद आग उसी इमारत की दूसरी मंजिल पर अन्य कमरे तक फैल गई।

उन्होंने बताया कि दमकल की कुल 26 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह दस बजकर 20 मिनट पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि इस घटना में कई आवश्यक दस्तावेज, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गये। उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका है कि सर्वर कक्ष में विद्युत उपकरण में हुए शार्ट सर्किट से आग लगी। हालांकि आग लगने के असल कारण का पता नहीं चल सका है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया