लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः आप ने बनाई तीन सदस्यीय समिति, आतिशी के नेतृत्व में घोषणापत्र होगी तैयार 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 19:51 IST

15 से 20 जनवरी के बीच जारी किए जाने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने बताया कि आतिशी के अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार तथा ‘दिल्ली डॉयलॉग कमीशन’ के उपाध्यक्ष एवं कोलंबिया विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके जसमीन शाह भी समिति का हिस्सा होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराय ने कहा कि चुनाव घोषणापत्र को 15 से 20 जनवरी के बीच जारी किए जाने की संभावना है।हमारे घोषणापत्र के लिए, टॉउन हॉल से मिले, घर-घर जाकर जुटाए गए और मोहल्ला सभाओं से मिले सुझावों को लिया गया है।

आप प्रवक्ता एवं ऑक्सफोर्ड से पढ़ी आतिशी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक समिति दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र तैयार करेगी।

इसे 15 से 20 जनवरी के बीच जारी किए जाने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने बताया कि आतिशी के अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अजय कुमार तथा ‘दिल्ली डॉयलॉग कमीशन’ के उपाध्यक्ष एवं कोलंबिया विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके जसमीन शाह भी समिति का हिस्सा होंगे।

राय ने कहा कि चुनाव घोषणापत्र को 15 से 20 जनवरी के बीच जारी किए जाने की संभावना है। यह अगले पांच साल के लिए पार्टी का दृष्टिपत्र होगा। उन्होंने कहा,‘‘हमारे घोषणापत्र के लिए, टॉउन हॉल से मिले, घर-घर जाकर जुटाए गए और मोहल्ला सभाओं से मिले सुझावों को लिया गया है।

घोषणापत्र में इन्हें शामिल करने के लिए सभी का मूल्यांकन किया जाएगा।’’ दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर आठ फरवरी को चुनाव होंगे और चुनाव नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव के लिए अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 24 जनवरी होगी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीचुनाव आयोगआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह