Delhi Assembly elections 2025: बादली से दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव के खिलाफ मुलायम सिंह, एनसीपी ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की,देखें लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 28, 2024 15:35 IST2024-12-28T15:34:53+5:302024-12-28T15:35:58+5:30
Delhi Assembly elections 2025: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए शनिवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी।

file photo
Delhi Assembly elections 2025: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार दिल्ली चुनाव में उतरने की तैयारी कर ली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने शनिवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। पार्टी ने बादली से मुलायम सिंह को दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव, बुराड़ी से रतन त्यागी, चांदनी चौक से खालिद उर रहमान, बल्ली मारन से मोहम्मद हारुन और ओखला से इमरान सैफी को मैदान में उतारा है। अन्य उम्मीदवारों में छतरपुर से नरेंद्र तंवर, लक्ष्मी नगर से नमहा, गोकुलपुरी से जगदीश भगत, मंगोलपुरी से खेम चंद, सीमापुरी से राजेश लोहिया और संगम विहार से कमर अहमद शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होने हैं।
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने जहां सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, वहीं कांग्रेस ने अब तक 47 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले वर्ष फरवरी में होने की उम्मीद है। दिल्ली में फरवरी 2025 में चुनाव होने वाला है। भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।