Delhi Assembly Elections 2025: कालकाजी में रोचक मुकाबला?, सीएम आतिशी के खिलाफ अलका लांबा, लिस्ट जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 3, 2025 17:52 IST2025-01-03T17:44:50+5:302025-01-03T17:52:31+5:30

Delhi Assembly Elections 2025:कांग्रेस ने दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अपनी महिला इकाई की अध्यक्ष अलका लांबा को उम्मीदवार बनाया है।

Delhi Assembly Elections 2025 Congress fields Alka Lamba against CM Atishi in Kalkaji arvind kejriwal vs rahul gandhi | Delhi Assembly Elections 2025: कालकाजी में रोचक मुकाबला?, सीएम आतिशी के खिलाफ अलका लांबा, लिस्ट जारी

file photo

Highlightsआम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है।दिल्ली में 70 विधानसभा सीट हैं और फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकता है। दिल्ली में आप के सामने कांग्रेस और भाजपा है।

Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस ने शुक्रवार को एक और लिस्ट जारी कर दी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा गया है। लांबा को आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। एआईसीसी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "केंद्रीय चुनाव समिति ने 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधान सभा के आगामी आम चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।"

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने कालकाजी से अलका लांबा के नाम को स्वीकृति प्रदान की। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने 1990 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से अपनी छात्र राजनीति की शुरुआत की थी।

बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं और आप के टिकट पर ही वह 2015 में चांदनी चौक से विधायक बनी थीं। कुछ साल पहले उन्होंने कांग्रेस में वापसी की थी। मुख्यमंत्री आतिशी वर्तमान में कालकाजी से विधायक हैं और एक बार फिर से वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।

भातीय जनता पार्टी ने फिलहाल अपने उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किए गए हैं। कांग्रेस अब तक कुल 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। उसने नयी दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।

इसी तरह, कांग्रेस ने जंगपुरा सीट पर पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी को चुनाव मैदान में उतारा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले महीने होने की संभावना है।

Web Title: Delhi Assembly Elections 2025 Congress fields Alka Lamba against CM Atishi in Kalkaji arvind kejriwal vs rahul gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे