लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव 2020: अशोक गहलोत को अन्य राज्यों जैसे नतीजों का भरोसा, वसुंधरा राजे को आराम से जीत का विश्वास

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: February 6, 2020 07:21 IST

जहां दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अन्य राज्यों जैसे बीजेपी विरोधी नतीजों का भरोसा है, तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बीजेपी की आराम से जीत का विश्वास है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कोटा में पत्रकारों से दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए कहा कि दिल्ली में बहुत अच्छा माहौल है, मुझे पक्का विश्वास है कि हम लोग आराम से जीतेंगे.

Open in App
ठळक मुद्देवसुंधरा राजे ने दिल्ली चुनाव पर बात करते हुए कहा कि दिल्ली में बहुत अच्छा माहौल है, मुझे पक्का विश्वास है कि हम लोग आराम से जीतेंगे.वसुंधरा राजे का कहना था कि चुनाव में मुद्दे बहुत होते हैं, लेकिन मैं इतना कह सकती हूं कि जिस तरह का चुनाव प्रचार हमारा दिल्ली में चल रहा है, हम जीत रहे हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजस्थान के दिग्गज नेताओं ने भी अपनी भूमिका निभाई है और सभी को अपनी-अपनी पार्टी की जीत की उम्मीद भी है. जहां दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अन्य राज्यों जैसे बीजेपी विरोधी नतीजों का भरोसा है, तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बीजेपी की आराम से जीत का विश्वास है.

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कोटा में पत्रकारों से दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए कहा कि दिल्ली में बहुत अच्छा माहौल है, मुझे पक्का विश्वास है कि हम लोग आराम से जीतेंगे.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली चुनाव में जहां बीजेपी एक बार फिर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर फोकस है, तो शेष दल पानी, बिजली, सड़क, स्कूल, अस्पताल जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच गए हैं.

विभिन्न मुद्दे पर बात करते हुए वसुंधरा राजे का कहना था कि चुनाव में मुद्दे बहुत होते हैं, लेकिन मैं इतना कह सकती हूं कि जिस तरह का चुनाव प्रचार हमारा दिल्ली में चल रहा है, हम चुनाव जीत रहे हैं.

दिल्ली के चुनाव के लिए राजस्थान से कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी, तीनों दलों के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रचार किया.

कांग्रेस की ओर से फरवरी के पहले सप्ताह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने चुनाव प्रचार किया.

जहां कांग्रेस से दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए राजस्थान केे पांच दर्जन से ज्यादा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, वहीं बीजेपी की ओर से राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सहित अनेक नेता चुनाव प्रचार में जुटे रहे थे.

राजस्थान से बतौर स्टार प्रचारक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत भी लगातार प्रचार में व्यस्त रहे. देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान के नेता अपने-अपने दलों को कितना चुनावी फायदा पहुंचा पाते हैं!

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020राजस्थानअशोक गहलोतवसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह