लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव: BJP नेता विजय गोयल का दावा, आप-कांग्रेस कर सकती हैं गठबंधन

By भाषा | Updated: January 11, 2020 16:47 IST

राज्यसभा सदस्य गोयल ने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ उनके पास 375 पृष्ठ के सबूत हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने (केजरीवाल ने) क्या कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देविजय गोयल का आरोप आप-कांग्रेस के बीच मिलीभगत हैकांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन की किसी संभावना को खारिज कर दिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने शनिवार को आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच मिलीभगत है तथा दोनों दल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन की किसी संभावना को खारिज कर दिया है।

गोयल ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप और कांग्रेस, दोनों का भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर एक ही रवैया है तथा ये दोनों पार्टियां नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध कर रही हैं।

राज्यसभा सदस्य गोयल ने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ उनके पास 375 पृष्ठ के सबूत हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने (केजरीवाल ने) क्या कार्रवाई की।

गोयल ने कहा कि दिल्ली में, कांग्रेस और आप ने सीएए के मुद्दे पर दंगे भड़काए। दोनों दल दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की दिल्ली इकाई प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने विधानसभा चुनाव के लिए आप के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपने दम पर ‘‘स्पष्ट बहुमत’’ हासिल करेगी और दिल्ली में अगली सरकार बनाएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होंगे और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह