लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनावः 53.38 लाख रुपये की नकदी जब्त, 113 गैरलाइसेंसी हथियार बरामद, आयोग परेशान

By भाषा | Updated: January 14, 2020 18:21 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में तैनात किये गये लगभग 150 पर्यवेक्षकों के साथ अरोड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुयी बैठक में छह जनवरी को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पिछले एक सप्ताह के दौरान चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली चुनाव में नहीं थम रही अवैध नकदी और हथियार, चुनाव आयोग ने अधिकारियों की बैठक बुलाई।बैठक में चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा भी मौजूद थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पिछले एक सप्ताह में इस्तेमाल के लिये अवैध नकदी और हथियारों सहित अन्य सामग्री की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाने के मद्देनजर चुनाव अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु आपसी सामंजस्य कायम करने का निर्देश दिये हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में तैनात किये गये लगभग 150 पर्यवेक्षकों के साथ अरोड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुयी बैठक में छह जनवरी को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पिछले एक सप्ताह के दौरान चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गयी।

आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार बैठक में दिल्ली निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व सेवा के अलावा अन्य केन्द्रीय सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा भी मौजूद थे।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार छह जनवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद 13 जनवरी तक निगरानी दलों ने 53.38 लाख रुपये की नकदी जब्त की गयी। इसके अलावा हथियारों की धरपकड़ के मामलों में शस्त्र अधिनियम के तहत 100 आपराधिक मामले दर्ज कर 113 गैरलाइसेंसी हथियार जब्त करते हुये 111 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

मतदाताओं को लुभाने के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले अवैध तरीकों को रोकने के लिये आयोग द्वारा तैनात पर्यवेक्षकों की मौजूदगी वाले निगरानी दलों ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के 45 मामले दर्ज कर 41 में एफआईआर दर्ज कर ली है।

जबकि इस अवधि में 109.65 किलोग्राम नशीले पदार्थ भी जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत 267 एफआईआर दर्ज करते हुये 277 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीचुनाव आयोगआम आदमी पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों