दिल्ली चुनाव रिजल्ट: वे 15 सीटें, जहां से BJP चल रही है आगे, देखें लिस्ट
By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2020 10:13 IST2020-02-11T10:13:45+5:302020-02-11T10:13:45+5:30
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस को 0 सीटें मिली थी।

दिल्ली चुनाव रिजल्ट: वे 15 सीटें, जहां से BJP चल रही है आगे, देखें लिस्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। तकरीबन दो घंटे के रुझान में आम आदमी पार्टी (AAP) 27 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) 15 सीटों पर आगे है। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। देखें लिस्ट जहां से बीजेपी आगे चल रही है...
1. मोती नगर से सुभाष सचदेवा
2. विश्वास नगर से ओपी शर्मा
3. कृष्णानगर से अनिल गोयल
4. हरि नगर से तेजिंदर पाल सिंह बग्गा
5.द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत
6. नजफगढ़ से अजीत खड़खड़ी
7. करावल नगर से मोहन सिंह बिष्ट
8. तिमारपुर से सुरेंद्र सिंह बिट्टू
9. मुंडका से मास्टर आजाद सिंह
10. रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता
11. शालीमार बाग से रेखा गुप्ता
12. बिजवासन सतप्रकाश राणा
13. दिल्ली कैंट से मनीष सिंह
14. घोंडा अजय महावर
15. मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020: 62.59 फीसदी हुआ मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल 2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।