चुनाव जीतने के बाद AAP नेता मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज में निकाला धन्यवाद रोड शो

By स्वाति सिंह | Updated: February 12, 2020 18:12 IST2020-02-12T11:17:17+5:302020-02-12T18:12:58+5:30

delhi assembly election result post news oath news live update today news in hindi aaj ki taza khabar live blog in hindi | चुनाव जीतने के बाद AAP नेता मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज में निकाला धन्यवाद रोड शो

अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल दिल्ली की रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज (12 फरवरी) को अपने आवास पर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है। यहां जानें पल-पल की अपडेट...

12 Feb, 20 : 05:53 PM

12 Feb, 20 : 05:26 PM

12 Feb, 20 : 05:16 PM

12 Feb, 20 : 04:39 PM

केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ : सिसोदिया

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को बताया कि अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में भव्य समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा कि कार्यक्रम में केजरीवाल के साथ सभी कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे। सिसोदिया ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह रविवार सुबह 10 बजे होगा। उन्होंने लोगों से भारी संख्या में आकर कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया। यह तीसरी बार होगा जब केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। मंगलवार को हुई मतगणना में आप को विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत मिली और पार्टी ने दिल्ली की 70 सीटों में से कुल 62 सीटों पर जीत दर्ज की। सिसोदिया ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली के लोगों को दिल से बधाई, जिसने काम की राजनीति को बहुत बड़ा सम्मान दिया है।’’ शाहीन बाग, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के इर्द गिर्द रहे भाजपा के चुनाव प्रचार को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुए सिसोदिया ने कहा कि लोगों ने नफरत की राजनीति को खारिज किया है। उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल का कार्य विकास का मॉडल है। इसने साबित किया है कि देशभक्ति का मतलब आपके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और जनता के लिए किया गया कल्याणकारी कार्य है।’’ केजरीवाल ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बुधवार सुबह अपने आवास पर बैठक की। विधायकों ने केजरीवाल को विधायक दल का नेता भी चुना। सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए यह औपचारिकता आवश्यक होती है। इससे पहले केजरीवाल ने राज्यपाल अनिल बैजल से भी मुलाकात की। बैठक करीब 15 मिनट चली।

12 Feb, 20 : 04:24 PM

12 Feb, 20 : 03:53 PM

दिल्ली चुनाव: चार पूर्व महापौरों, निगम नेताओं को करना पड़ा हार का सामना

हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा उतारे गये सभी चार पूर्व महापौरों को आम आदमी पार्टी (आप) के हाथों का हार का सामना करना पड़ा है। ये पूर्व महापौर अपने विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रहे है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा मंगलवार को की गई, जिसमें कुल 70 सीटों में से आप को 62 सीटों पर जीत मिली है। नगर निगम के नेताओं पर बड़ा दांव लगाते हुए भाजपा ने चार पूर्व महापौरों, इतने ही पूर्व उपमहापौरों, कई अन्य मौजूदा और पूर्व पार्षदों को चुनाव मैदान में उतारा था। दिल्ली चुनाव में मुख्य मुकाबला आप और भाजपा के बीच था। चार पूर्व महापौरों आजाद सिंह, रवीन्द्र गुप्ता, योगेंद्र चंदोलिया और खुशी राम को आप उम्मीदवारों से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली में सभी तीन नगर निगमों उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी में भाजपा का नियंत्रण है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश, पार्षद और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में सदन की पूर्व नेता शिखा राय, एनडीएमसी के मनीष चौधरी, एसडीएमसी की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष आशीष सूद, शैलेंद्र मोंटी और एसडीएमसी के कृष्णा गहलोत और महेन्द्र नागपाल, सुमन गुप्ता, लता सोढ़ी और अनिल शर्मा समेत पूर्व पार्षदों को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने दिल्ली में 2017 में नगर निगम चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की थी लेकिन विधानसभा चुनाव में उसे केवल आठ सीटों पर जीत हासिल हुई। पूर्व उपमहापौरों विजय भगत (बादली), कैलाश सांकला (मादीपुर), किरण वैद्य (त्रिलोकपुरी) और रेखा गुप्ता (शालीमार बाग) ने भी चुनाव लड़ा था।

12 Feb, 20 : 03:47 PM

दिल्ली में कांग्रेस की करारी हार के बाद चाको ने प्रभारी पद से इस्तीफा दिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, चाको ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। इससे पहले मंगलवार को नतीजे आने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने 62 सीटें हासिल करके शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा को महज आठ सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला।

12 Feb, 20 : 01:47 PM

मनीष सिसोदियो ने कहा- दिल्ली के लोगों ने यह साबित किया कि केजरीवाल मॉडल ही विकास का असली मॉडल है।

12 Feb, 20 : 01:26 PM

दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे सीएम पद के लिए शपथ लेंगे। इस दिन पूरी कैबिनेट भी साथ शपथ लेगी। 

12 Feb, 20 : 01:23 PM

मनीष सिसोदिया का प्रेस-कॉन्फ्रेंस शुरू, दिल्ली की जनता ने 'काम की राजनीति' को सराहा

मनीष सिसोदिया पीसी में सीएम के शपथ ग्रहण के बारे में भी बताएंगे।

12 Feb, 20 : 01:01 PM

दिल्ली चुनाव में हार के बाद कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने दिया इस्तीफा

12 Feb, 20 : 12:50 PM

दिल्ली: AAP के विधायक दल की बैठक खत्म

दिल्ली: AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा बुलाई गई नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में अरविंद केजरीवाल को विधायक दल के नेता के रूप में चुन लिया है।

12 Feb, 20 : 12:35 PM

AAP विधायक दल के नेता चुने गए अरविंद केजरीवाल

AAP  विधायकों की बैठक में विधायक दल का नेता चुने गए अरविंद केजरीवाल। बैठक जारी है। एक बजे पीसी करके मनीष सिसोदिया सीएम शपथग्रहण के बारे में जानकारी देंगे। 

 

12 Feb, 20 : 12:28 PM

AAP ने  ने जारी किया नया 'मफलरमैन रिटर्न्स' वीडियो

12 Feb, 20 : 12:23 PM

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अरविंद केजरीवाल को जीत के लिए बधाई दी है।

12 Feb, 20 : 12:22 PM

बीजेपी ने 8 जीते विधायकों को बैठक के लिए बुलाया

12 Feb, 20 : 12:20 PM

दिग्विजय ने अमित शाह के 'शाहीन बाग करंट' वाले बयान पर किया पलटवार 

12 Feb, 20 : 11:38 AM

आम आदमी पार्टी के नवनिर्मित विधायक AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके द्वारा बुलाई गई बैठक के लिए पहुंच रहे हैं। 

12 Feb, 20 : 11:37 AM

दिल्ली: AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिलने राज निवास पहुंचे। 

12 Feb, 20 : 11:21 AM

उपराज्यपाल आवास पहुंचे केजरीवाल

12 Feb, 20 : 11:20 AM

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार को दोपहर एक बजे शपथ की तारीख का ऐलान करेंगे।

12 Feb, 20 : 11:19 AM

अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल अनिल बैजल से करेंगे मुलाकात

अरविंद केजरीवाल बुधवार को ही सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद केजरीवाल की उपराज्यपाल अनिल बैजल से ये पहली औपचारिक मुलाकात होगी। यह भी बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल से मिलने के बाद सीएम केजरीवाल के घर पर एक बैठक होगी, जिसमें उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

English summary :
Delhi Assembly elections 2020 result has been announced. The Aam Aadmi Party has won with a thumping majority. Arvind Kejriwal will take oath of Chief Minister for the third time on 16 February. Kejriwal will take oath at Delhi's Ramlila Maidan.


Web Title: delhi assembly election result post news oath news live update today news in hindi aaj ki taza khabar live blog in hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे