Delhi Assembly Election Result: जोश में AAP कार्यकर्ता, 2024 में PM पद के लिए मोदी VS केजरीवाल का दिखाया पोस्टर

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2020 09:04 IST2020-02-11T09:04:08+5:302020-02-11T09:04:08+5:30

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से रोमेश सभरवाल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सुनील यादव चुनावी मैदान में हैं।

Delhi Assembly Election Result: AAP worker in josh, Modi VS Kejriwal shown poster for PM post in 2024 arvind kejriwal bjp | Delhi Assembly Election Result: जोश में AAP कार्यकर्ता, 2024 में PM पद के लिए मोदी VS केजरीवाल का दिखाया पोस्टर

दिल्ली में आप कार्यकर्ता (ANI Photo)

Highlightsअरविंद केजरीवाल ने अपना पहला चुनाव लड़ते हुए 2013 में उस समय की तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित को हराया था।AAP कार्यकर्ताओं ने 2024 में अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बताया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती दौर में आम आदमी पार्टी सभी दूसरे दलों पर बढ़त बनाते दिख रही। इसी बीच काउंटिंग शुरू होते ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। कार्यकर्ताओं ने 2024 में अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बताते हुए नरेंद्र मोदी VS अरविंद केजरीवाल का पोस्टर लगाया है। 

बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से रोमेश सभरवाल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सुनील यादव चुनावी मैदान में हैं।  अरविंद केजरीवाल के सामने ये दो चेहरे नए हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपना पहला चुनाव लड़ते हुए 2013 में उस समय की तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित को हराया था। इसके बाद साल 2015 में बीजेपी की नेता नूपुर शर्मा को हराया था। 

New delhi Assembly election (vidhan Sabha) Constituency result live update: 

- नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं

जानें कौन है केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली में खड़े हुए रोमेश सभरवाल और सुनील यादव
बीजेपी नेता सुनील यादव वकील और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। सुनील यादव इससे पहले दिल्ली बीजेपी में सचिव भी रहे हैं। कांग्रेस के रोमेश सभरवाल 40 सालों से कांग्रेस के नेता हैं। उन्होंने एनएसयूआई से राजनीतिक सफर शुरू किया था। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। 

Web Title: Delhi Assembly Election Result: AAP worker in josh, Modi VS Kejriwal shown poster for PM post in 2024 arvind kejriwal bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे