Narendra Modi: CAA पर बोले पीएम मोदी, तिरंगा और संविधान की आड़ में राजनीति हो रही है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 3, 2020 18:05 IST2020-02-03T17:34:02+5:302020-02-03T18:05:32+5:30

Delhi Assembly Election prime minister narendra modi speech live streaming narendra modi live rally video,where is modi now live blog in hindi | Narendra Modi: CAA पर बोले पीएम मोदी, तिरंगा और संविधान की आड़ में राजनीति हो रही है

Narendra Modi: CAA पर बोले पीएम मोदी, तिरंगा और संविधान की आड़ में राजनीति हो रही है

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जनसभा को आज संबोधित कर रहे हैं। कड़कड़डूमा में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं हैं, बल्कि ये हमारे हिंदुस्तान की धरोहर है। ये भारत के भिन्न भिन्न रंगो को एक जगह समेटे हुए एक जीवित परंपरा है। ये दिल्ली सबका स्वागत करती है, सत्कार करती है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनाव दिल्ली के इसी गौरव को 21वीं सदी की पहचान और शान देने के संकल्प का है। ये चुनाव एक ऐसे दशक का पहला चुनाव है, जो 21वीं सदी के भारत का और 21वीं सदी में भारत की राजधानी का भविष्य तय करने वाला है। देखें हर अपडेट

03 Feb, 20 : 05:39 PM

कुछ लोग राजनीति बदलने आए थे, उनका नकाब अब उतर चुका है। उनका असली रंग, रूप, और मकसद, उजागर हो गया है। लेकिन आपको याद होगा जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी, तब इसी दिल्ली में देश की सेना, हमारे वीर जवानों को कठघरे में खड़ा कर दिया गया था: पीएम मोदी

03 Feb, 20 : 05:39 PM

दिल्ली हो या देश का कोई दूसरा कोना, बिहार के लोग हर क्षेत्र में सर्वोत्तम करते मिलेंगे। लेकिन उनसे भी ऐसी नफरत हो रही है। बिहार और पूर्वांचल के लोगों के लिए ऐसी दुर्भावना देखकर, दर्द होता है दिल में: पीएम मोदी

03 Feb, 20 : 05:39 PM

दिल्ली के केंद्र सरकार के अस्पतालों में गरीबों का 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज हो सकता है, लेकिन राज्य सरकार के अस्पतालों में नहीं। दिल्ली के गरीब और मध्यम वर्ग से ऐसी क्या दिक्कत है? क्या राजनीति, मानवता से भी बड़ी हो गई है?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश बाबू कल कह रहे थे कि पटना से आने वाली बसों को दिल्ली में आने की अनुमति देने से ही मना कर दिया गया है। बिहार के लोगों के लिए, पूर्वांचल के लोगों के लिए ये कैसा पूर्वाग्रह है, जो इस तरह के फैसले करवाता है?

03 Feb, 20 : 05:38 PM

दिल्ली और देश के अन्य शहरों में प्रदूषण की स्थिति से निपटने के लिए भी केंद्र सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। इस साल के बजट में 4,400 करोड़ रुपए शहरों में प्रदूषण को कम करने के लिए रखे गए हैं। अफसोस है कि दिल्ली के लोगों के साथ स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय में भी राजनीति की गई है। दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू ही नहीं होने दिया जा रहा। 



 

03 Feb, 20 : 05:37 PM

देखिए पीएम मोदी का पूरा भाषण

03 Feb, 20 : 05:35 PM

भारतीय जनता पार्टी, जो अपने हर संकल्प को पूरा करती है, जो कहती है, वो करती है। भाजपा, जिसके लिए देश का हित, देश के लोगों का हित सबसे ऊपर है। भाजपा, जो Negativity में नहीं बल्कि Positivity में भरोसा रखती है।

दिल्ली के 40 लाख से अधिक लोगों, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोग हैं, उन्हें उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता से हमारी सरकार ने मुक्त किया है। जिन लोगों ने सोचा नहीं था कि वो अपने जीवन में कभी अपने घर की रजिस्ट्री करा सकेंगे, अब वो अपने घर का सपना सच होते हुए देख रहे हैं।

Web Title: Delhi Assembly Election prime minister narendra modi speech live streaming narendra modi live rally video,where is modi now live blog in hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे