लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा समिति ने एनजीओ को दिए अनुदान की जानकारी मांगी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी दिल्ली विधानसभा की एक स्थायी समिति ने पिछले तीन साल में राष्ट्रीय राजधानी के नौ निर्वाचन क्षेत्रों में गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को दिए गए अनुदान के बारे में जानकारी मांगी है।

सामाजिक न्याय और परिवार कल्याण विभाग के तहत सभी संस्थानों और जिला कार्यालयों को भेजे गए एक आधिकारिक पत्र के मुताबिक समिति ने नौ विधानसभा क्षेत्रों-पालम, राजौरी गार्डन, विकासपुरी, सुल्तानपुर माजरा, उत्तम नगर, विश्वास नगर, नांगलोई जाट, तुगलकाबाद और आर के पुरम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन केंद्रों के विवरण भी मांगे हैं।

अनुसंधान प्रशिक्षण और मूल्यांकन (आरटीई) उपनिदेशक सरोज रावत ने पत्र में कहा है, ‘‘विधानसभा सचिवालय, दिल्ली में उप सचिव (प्रश्न/समिति) नीरज अग्रवाल ने पालम, राजौरी गार्डन, विकासपुरी, सुल्तानपुर माजरा, उत्तम नगर, विश्वास नगर, नांगलोई जाट, तुगलकाबाद और आर के पुरम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन केंद्र, समिति के सदस्यों के बारे में सूचनाएं मांगी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उक्त निर्वाचन क्षेत्रों के संबंध में पिछले तीन साल में एनजीओ को दिए गए अनुदान, सामाजिक कल्याण विभाग की वित्तीय सहायता योजना से जुड़े आंकड़े और अन्य विवरण भी मुहैया कराया जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो