लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर सीएम केजरीवाल बोले- 'डरने की बात नहीं, सरकार कोरोना वायरस से चार कदम आगे है'

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2020 13:22 IST

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ें हैं। ये तेजी लॉकडाउन के चौथे चरण में छूट के बाद आई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हालांकि भरोसा दिलाया है कि सरकार हर चुनौती के लिए तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के लोगों को डरने की जरूरत नहीं, सरकार की तैयारी पूरी हैकेजरीवाल ने साथ ही कहा कि हमेशा लॉकडाउन में नहीं रहा जा सकता, लोग अपने घरों पर भी तेजी से इस बीमारी से ठीक हो रहे हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में हाल के दिनों में तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण के बावजूद लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बढ़ते मामले चिंता का विषय जरूर हैं लेकिन सरकार की तैयारी पुख्ता है। केजरीवाल ने कहा, 'मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी सरकार कोरोना वायरस से चार कदम आगे है।'

केजरीवाल ने साथ ही कहा, 'दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। हम इसे स्वीकार करते हैं लेकिन इसमें चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। हम हमेशा के लिए लॉकडाउन में नहीं रह सकते।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने संक्रमित मरीजों के लिए बड़ी संख्या में बेड का प्रबंध किया हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 के 17,000 से अधिक मामलों में से केवल 2,100 मरीज अस्पतालों में हैं। केजरीवाल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में संक्रमण के मामलों में 8,500 की वृद्धि हुई लेकिन केवल 500 लोग अस्पतालों में भर्ती हुए, अधिकतर लोगों का उपचार घर पर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल के अनुसार, '6500 बेड अभी तैयार हैं और अगले हफ्ते तक 9500 और बेड तैयार हो जाएंगे। ज्यादातर लोग ठीक हो रहे हैं और वे घर पर ही ठीक हो रहे हैं। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि कोविड-19 से मरीजों की मौत ना हो।'

बता दें कि दिल्ली में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा 398 तक पहुंच गया है। ये आंकड़े शुक्रवार देर रात तक के हैं। इस घातक वायरस के संक्रमण के कारण पिछले एक महीने में 82 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में 1,106 नये मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 17 हजार के पार हो गई है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया