लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 5 नवंबर तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2019 14:32 IST

दो दिन पहले बुधवार को भी दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया कि प्रदूषण की गंभीर स्थिति बने रहने तक खुले में होने वाली सभी गतिविधियां रोक दिए जाएं। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह भी कहा था कि स्थिति बिगड़ने पर सरकार स्कूल बंद करने के बारे में विचार कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद करने का आदेश दियापराली जलने के कारण बढ़े हुए प्रदूषण स्तर को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश: केजरीवाल

दिल्ली में प्रदूषण और कई जगहों पर एयर क्वॉलिटी इंडेक्स के 500 के पार पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी स्कूलों को 5 नवंबर (मंगलवार) तक बंद करने का आदेश दे दिया है। अरविंद केजरीवाल ने एक बयान में कहा, 'पराली जलने के कारण बढ़े हुए प्रदूषण स्तर को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद किया जाता है।'

इससे पूर्व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) शिक्षा विभाग ने भी अपने अंतर्गत आने वाले स्कूलों को 4 नवंबर को बंद रखने का आदेश दिया था। बता दें कि पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) ने भी दिल्ली-एनसीआर में जन स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा कर दी है। इसके तहत पांच नवम्बर तक निर्माण कार्यों और पूरी ठंड के दौरान पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निर्माण कार्य दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा में लागू करेंगे।

इससे दो दिन पहले बुधवार को भी दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया कि प्रदूषण की गंभीर स्थिति बने रहने तक खुले में होने वाली सभी गतिविधियां रोक दिए जाएं। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यह भी कहा था कि स्थिति बिगड़ने पर सरकार स्कूल बंद करने के बारे में विचार कर सकती है।

शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को भेजे पत्र में कहा था, 'बाहर और प्रदूषित वातावरण में होने वाली गतिविधियों का बच्चों के स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक खराब प्रभाव हो सकता है। सरकारी के साथ ही सभी निजी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रदूषण की स्थिति गंभीर बने रहने तक खुले में आयोजित होने वाली कोई भी गतिविधि नहीं हों।' 

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बने रहने के बीच दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के स्कूलों ने भी अभिभावकों से कहा है कि वे अपने बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल भेजें।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया