लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से मरने वाले लोगों के परिजनों को सहायता देने के लिए दिल्ली ने 3700 आवेदनों को मंजूर किया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर कोरोना वायरस के कारण जिन परिवारों के लोगों की मौत हुई है उनकी वित्तीय सहायता के लिए दिल्ली सरकार को करीब 10 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं और अभी तक उनमें से 3700 आवेदनों को मंजूर किया गया है, जबकि करीब 6300 आवेदन लंबित हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत प्राप्त 3708 आवेदनों में से 1257 परिवारों को मासिक आर्थिक सहायता योजना के तहत लाभ दिया जाएगा जबकि 2451 परिवारों को एकमुश्त मुआवजा भुगतान के तहत सहयोग राशि दी जाएगी।

बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों योजनाओं के तहत करीब 6291 आवेदन लंबित हैं जिनकी विभिन्न स्तरों पर जांच जारी है।’’

समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि मुख्यमंत्री कोविड-19 परिवार आर्थिक सहायता योजना के तहत लाभार्थियों को तुरंत वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस