लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी से जुड़ी टीम इंडिया के इस दिग्गज पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी की बहन, लड़ सकती हैं नगर निगम चुनाव

By विनीत कुमार | Updated: December 31, 2021 18:16 IST

वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

Open in App

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गई हैं। 'आप' के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने अंजू को 'आप' की सदस्यता दिलाई। अंजू सहवाग इससे पहले दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर इलाके से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद रह चुकी हैं।

आम आदमी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया, 'पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जी की बहन अंजू सहवाग जी आज अरविंद केजरीवाल  सरकार की जनहित योजनाओं से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। AAP राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और एमएलए सोमनाथ भारती ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।'

आम आदमी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अंजू सहवाग ने कहा कि उन्हें केजरीवाल की नीतियां पसंद हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी वे उसे पूरी मेहनत से निभाएंगी। बता दें कि 2022 में दिल्ली में नगर निगम चुनाव भी हैं। ऐसे में माना जा रहा कि केजरीवाल की पार्टी उन्हें बड़ी भूमिका दे सकती है। अंजू हिंदी और समाजशास्त्र की अध्यापक भी रह चुकी हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीवीरेंद्र सहवाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे