आम आदमी पार्टी से जुड़ी टीम इंडिया के इस दिग्गज पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी की बहन, लड़ सकती हैं नगर निगम चुनाव
By विनीत कुमार | Updated: December 31, 2021 18:16 IST2021-12-31T18:15:43+5:302021-12-31T18:16:14+5:30
वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग 'आप' में शामिल (फोटो- ट्विटर)
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गई हैं। 'आप' के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने अंजू को 'आप' की सदस्यता दिलाई। अंजू सहवाग इससे पहले दक्षिणी दिल्ली के मदनगीर इलाके से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद रह चुकी हैं।
आम आदमी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया, 'पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जी की बहन अंजू सहवाग जी आज अरविंद केजरीवाल सरकार की जनहित योजनाओं से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। AAP राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और एमएलए सोमनाथ भारती ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।'
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जी की बहन अंजू सहवाग जी आज @ArvindKejriwal सरकार की जनहित योजनाओं से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई।
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) December 31, 2021
AAP राष्ट्रीय महासचिव @pankajgupta और MLA @attorneybharti ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। pic.twitter.com/bCf2EAhtWK
आम आदमी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अंजू सहवाग ने कहा कि उन्हें केजरीवाल की नीतियां पसंद हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी वे उसे पूरी मेहनत से निभाएंगी। बता दें कि 2022 में दिल्ली में नगर निगम चुनाव भी हैं। ऐसे में माना जा रहा कि केजरीवाल की पार्टी उन्हें बड़ी भूमिका दे सकती है। अंजू हिंदी और समाजशास्त्र की अध्यापक भी रह चुकी हैं।