लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मोदी सरकार की सर्वदलीय बैठक समाप्त, कल राजनाथ सिंह राज्यसभा में चीन को लेकर देंगे बयान

By अनुराग आनंद | Updated: September 16, 2020 20:24 IST

दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने फैसला लिया है कि कल 12 बजे राज्यसभा में राजनाथ सिंह चीन को लेकर अपनी बात रखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचीन व भारत के बीच एलएसी पर तनाव जारी है, 20 दिनों में 3 बार दोनों देशों के बीच गोलीबारी हुई है।खबर यह भी है कि मोदी सरकार ने संसद के मानसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने को लेकर रणनीति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी एलएसी पर जारी तनाव व देश को बॉर्डर पर जारी तनाव के बारे में सही जानकारी देने के मुद्दा को उठा सकती है।

नई दिल्ली:चीन के साथ बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच नरेंद्र मोदी सरकार ने आज (बुधवार) शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सभी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। खबर यह भी है कि मोदी सरकार ने संसद के मानसून सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए रणनीति बनाने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। 

वहीं, इस बैठक में कांग्रेस पार्टी एलएसी पर जारी तनाव व देश को बॉर्डर पर जारी तनाव के बारे में सही जानकारी देने के मुद्दा को उठाया।  मिल रही जानकारी के मुताबिक, बैठक समाप्त हो गई है। सरकार ने यह फैसला लिया है कि चीन के मामले में कल (गुरुवार) को राज्यसभा में राजनाथ सिंह अपनी बात रखेंगे। 

पूर्वी लद्दाख में पिछले 20 दिनों में भारत-चीन के बीच 3 बार हुई गोलीबारी की घटनाएं-

पूर्वी लद्दाख में भारत व चीन सीमा पर तनाव जारी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, पिछले 20 दिनों में दोनों देशों की सेना के बीच तीन बार गोलीबारी की घटना हुई है। दोनों देशों के बीच पहली बार फायरिंग की घटना 29 व 31 अगस्त के बीच हुई। इसके बाद, भी दो बार और दोनों देशों की सेना के बीच फायरिंग हुई है। 

यही वजह है कि दोनों देशों के बॉर्डर पर भारी तनाव है। चीनी सेना ने एक बार फिर से पैंगोंग झील के दक्षिणी हिस्से पर घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेनाओं ने असफल कर दिया था। मिल रही जानकारी के मुताबिक, 7 सितंबर को मुखपरी में दूसरी बार दोनों देशों की सेना के बीच गोली चलने की घटना हुई थी। 

यही नहीं 8 सितंबर को पैंगोंग झील के पास फिर से दोनों देशों की सेना आमने सामने हो गई, इस बार चीनी सेना के काफी उग्र होने की वजह से दोनों तरफ से करीब 100 राउंड गोली चलने की खबर है।

राजनाथ सिंह ने माना, चीन ने 38 हजार स्क्वायर किलोमीटर भूमि पर घुसपैठ किया, तो राहुल ने या कहा- 

मंगलवार को संसद में भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह सदन अवगत है चाईना, भारत की लगभग 38,000 स्क्वायर किलोमीटर भूमि का अनधिकृत कब्जा लद्दाख में किए हुए है। रक्षा मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि रक्षामंत्री के बयान से साफ है कि मोदी जी ने देश को चीनी अतिक्रमण पर गुमराह किया है।  इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि हमारा देश हमेशा से भारतीय सेना के साथ खड़ा था, है और रहेगा। लेकिन, मोदी जी, आप कब चीन के ख़िलाफ़ खड़े होंगे? चीन से हमारे देश की ज़मीन कब वापस लेंगे? चीन का नाम लेने से डरो मत।

बता दें कि रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि 1963 में एक तथाकथित बाउंडरी एग्रीमेंट के तहत, पाकिस्तान ने PoK की 5180 स्क्वायर किलोमीटर भारतीय जमीन अवैध रूप से चाईना को सौंप दी है। LAC पर चीन ने सैनिक व गोला बारूद जुटा लिए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सेना भी तैयार है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह भी बताना चाहता हूं कि अभी तक भारत-चीन के बॉर्डर इलाके में कॉमनली डेलीनिएटिड LAC नहीं है और LAC को लेकर दोनों की धारणा अलग-अलग है। 

टॅग्स :चीनइंडियालद्दाखराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों