दिल्ली: 'आप' से अलग हुईं चांदनी चौक से पूर्व विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल
By विनीत कुमार | Updated: October 12, 2019 14:33 IST2019-10-12T14:30:47+5:302019-10-12T14:33:17+5:30
अलका लांबा ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्या हासिल करने के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। अलका लांबा इससे पहले साल 2015 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं।

अलका लांबा औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हुईं (फोटो-ट्विटर)
दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अलका लांबा ने शनिवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर ली। दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको और कई दूसरे कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में लांबा ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
अलका लांबा ने वैसे पिछले ही महीने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। बहरहाल, लांबा ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्या हासिल करने के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। अलका लांबा साल 2015 में 'आप' में शामिल हुई थीं। लांबा को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल के आधार पर 19 सितंबर को अयोग्य घोषित कर दिया था।
आज #काँग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहूँच कर #दिल्ली काँग्रेस के प्रभारी श्री पी सी चाको जी, ज़िला चांदनी चौक अध्यक्ष उस्मान जी, जिला आदर्श नगर अध्यक्ष जिंदल जी व अन्य नेताओं की उपस्थिति में काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
— Alka Lamba - अलका लाम्बा🇮🇳 (@LambaAlka) October 12, 2019
कॉंग्रेस सदस्य बनने पर गर्व मेहसूस कर रही हूँ🇮🇳🙏.@INCIndiapic.twitter.com/gbuUTZqT84