लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाईअड्डे का टी2 टर्मिनल 22 जुलाई से फिर से खुलेगा

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का टी2 टर्मिनल 22 जुलाई से फिर से खोला जाएगा। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में गिरावट आने की वजह से बंद होने के दो महीने बाद यह फिर से खोला जाएगा।

दिल्ली हवाईअड्डे के ऑपरेटर डायल ने एक बयान में कहा कि 22 जुलाई से टी2 पर हर दिन लगभग 200 उड़ानों की आवाजाही (100 प्रस्थान और 100 आगमन) को मंजूरी दी जाएगी तथा अगस्त अंत तक उड़ानों की आवाजाही को बढ़ाकर करीब 280 तक किया जाएगा।

अभी दिल्ली हवाईअड्डे के केवल टी3 टर्मिनल पर विमानों का संचालन हो रहा है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा, ‘‘टी2 टर्मिनल पर इंडिगो की 2000-2999 सीरीज की उड़ानों के साथ संचालन फिर से शुरू हो जाएगा और गोएयर का संचालन पूरी तरह शुरू हो जाएगा तथा शुरुआती चरण में करीब 25,000 यात्रियों के यात्रा करने की उम्मीद है।’’

उसने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर लॉकडाउन और इस साल जून के बाद से विभिन्न राज्यों द्वारा यात्रा नियमों में छूट दिए जाने के बाद से यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि देखी गयी जिसके बाद टी2 पर विमानों का संचालन बहाल करने का फैसला लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो