लाइव न्यूज़ :

दिल्ली वायु प्रदूषण: ‘सफर’ की सलाह से लोग 7,694 करोड़ रुपये चिकित्सा पर खर्च बचा सकते हैं

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिल्ली में वायु प्रदूषण से संबंधित बीमारियों से पीड़ित लोग अगर सरकारी वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ की सलाह का पालन करें तो वे स्वास्थ्य व्यय पर सालाना 7,694 करोड़ रुपये तक बचा सकते हैं। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है।

इसी तरह, अपेक्षाकृत बेहतर वायु गुणवत्ता वाले शहर पुणे में प्रदूषण से पीड़ित लोग चिकित्सा व्यय पर 948 करोड़ रुपये तक बचा सकते हैं। अध्ययन में कहा गया है कि अगर दिल्ली में वायु प्रदूषण से संबंधित बीमारियों से पीड़ित कुल आबादी का पांच प्रतिशत हिस्सा सरकारी वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ की सलाह का पालन करता है तो स्वास्थ्य व्यय पर 1,096 करोड़ रुपये की वार्षिक बचत की जा सकती है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की 2010 में शुरू वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) वास्तविक समय में वायु गुणवत्ता पर स्थान-विशिष्ट की जानकारी प्रदान करती है और देश के चार प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में यह एक से तीन दिन पहले तक का पूर्वानुमान व्यक्त करती है।

‘सफर’ की टीम में सुवर्णा टिकले, इशिका इल्मे और प्रो. गुफरान बेग शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘रीजनल इकोनॉमिक डेवलपमेंट रिसर्च’ में ‘भारत के आर्थिक स्वास्थ्य बोझ को कम करने में सफर वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान ढांचे और सलाहकार सेवाओं का प्रभाव’ शीर्षक से शोध पत्र लिखा है।

बेग ने कहा, ‘‘हमारे निष्कर्ष इस विचार का समर्थन करते हैं कि सार्वजनिक ज्ञान और प्रारंभिक चेतावनी स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण घटक हैं। इस अध्ययन के अनुसार ‘सफर’ को वायु प्रदूषण से पीड़ित लोगों द्वारा खर्च किए गए कुल धन का 11-14 प्रतिशत बचाने का श्रेय दिया जाता है।’’

इस अध्ययन में वायु प्रदूषण से संबंधित फेफड़े के रोग (अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसऑर्डर-सीओपीडी और अन्य संबंधित बीमारियों) में लागत पर बचत का विचार किया गया है। अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली और पुणे में वायु प्रदूषण से संबंधित सभी बीमारियों पर वार्षिक रूप से औसत लागत क्रमशः 7,694 करोड़ रुपये और 948 करोड़ रुपये है।

बेग ने कहा, ‘‘अगर हम 5 से 10 प्रतिशत आबादी के बीच जागरूकता बढ़ा सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को खराब वायु गुणवत्ता वाले दिनों में सफर की तीन दिवसीय प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के आधार पर उपाय करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं तो एक साल में दिल्ली में लाभ बढ़कर 2,192 करोड़ रुपये और पुणे में 200 करोड़ रुपये होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?