दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 30, 2021 12:49 IST2021-07-30T12:08:50+5:302021-07-30T12:49:30+5:30

उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने वाला है । इसके मद्देनजर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है ।

delhi adminstration sounded alert regarding rose of water level of yamuna | दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

फोटो सोर्स - सोशल मीडिया

Highlightsभारी बारिश के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब विभाग ने लोगों को किया अलर्ट, लोगों को निकालने की कवायद शुरू प्रशासन ने 13 नावों को तैनात किया है , 21 स्टैंडबाय पर है

दिल्ली :  दिल्ली में भारी बारिश के कारण अब यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है । अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि राजधानी में यमुना का जलस्तर  205.33 मीटर के पार  पहुंच गया है , जो खतरे के निशान  को पार कर चुका है  । उत्तर भारत में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं । 

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने विभिन्न 13 क्षेत्रों में 13 नावों को तैनात किया है और 21 अन्य को स्टैंडबाय पर रखा गया है । साथ ही हरियाणा के हथिनिकुंड बैराज से नदी में अधिक पानी छोड़ने की वजह से स्थिति और खराब हो रही है । इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस औप पूर्वी दिल्ली प्रशासन ने राजधानी में यमुना के बाढ़ के मैदानों में रहने वाले लोगों को निकालना शुरू कर दिया है । 

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इन लोगों को यमुना पुश्ता इलाके में शहर की सरकार के आश्रय गृहों में ले जाया जा रहा है।’’ सुबह साढ़े आठ बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जल स्तर 205.22 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को रात साढ़े आठ बजे यह 203.74 मीटर दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह छह बजे जल स्तर 205.10 मीटर और सात बजे 205.17 मीटर था।’’ जल स्तर और बढ़ सकता है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ का अलर्ट तब जारी किया जाता है जब यमुना का जल स्तर 204.50 मीटर के ‘‘खतरे के निशान’’ को पार करता है। चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बारिश के कारण नदी उफान पर है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को तीसरे दिन दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश के लिए ‘‘ओरेंज अलर्ट’’ जारी किया है। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, हथनीकुंड बैराज पर पानी छोड़ने की दर मंगलवार दोपहर को 1.60 लाख क्यूसेक पहुंच गयी जो इस साल अभी तक सबसे अधिक है। बैराज से छोड़े गए पानी को राजधानी पहुंचने तक आम तौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। हरियाणा ने सुबह आठ बजे तक यमुनानगर में स्थित बैराज से 19,056 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा।

Web Title: delhi adminstration sounded alert regarding rose of water level of yamuna

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे