लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: तेजाब हमले की पीड़िता के पति ने आरोपी को फांसी देने की मांग की

By भाषा | Updated: November 9, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर बाहरी दिल्ली के बवाना इलाके में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 26 वर्षीय महिला पर तेजाब फेंके जाने के आरोपी को फांसी देने की मांग उठी है। पीड़िता के पति ने आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए कहा, ‘‘उसने मेरे परिवार को बर्बाद कर दिया। मेरी पत्नी को तभी न्याय मिलेगा, जब उसे (हमलावर को) फांसी पर लटकाया जाएगा।’’

पुलिस ने कहा कि यह घटना तीन नवंबर को हुई थी और आरोपी मोंटू (23) को छह नवंबर को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि तेजाब हमले में गंभीर रूप से झुलसी महिला राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है।

आंसू रोकने का प्रयास करते हुए पीड़िता के पति ने कहा, ‘‘ मेरे तीनों बच्चों ने पिछले एक सप्ताह से अपनी मां को नहीं देखा है और वे रो-रो कर अपनी मां के बारे में पूछ रहे हैं। मैंने बच्चों से कहा है कि उनकी मां की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है तथा जल्द ही वापस आ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान