लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस के लिए करीब 28 हजार आवेदक ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था की गई है जिसे गत एक महीने में करीब 28 हजार आवेदकों ने उत्तीर्ण किया है। यह संख्या कुल आवेदकों का करीब 75 प्रतिशत है। यह जानकारी दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के आंकड़ों से प्राप्त हुई है।

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने अर्हता रखने वाले व्यक्तियों को प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस देने के लिए ऑनलाइन आवेदन और अपने घर या कार्यालय से ही ऑनलाइन परीक्षा देने की व्यवस्था 11 अगस्त से शुरू की है।

अधिकारियों ने बताया कि नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक 11 सितंबर तक 37,784 आवेदन आए थे, जिनमें से 28,115 आवेदक ऑनलाइन परीक्षा में सफल हुए जो कुल आवेदकों का करीब 75 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि लंबित आवेदनों की संख्या 9,669 है जबकि 2,207 आवेदक परीक्षा में असफल हुए हैं। असफल होने वाले आवेदकों में 328 वर्णांधता (कलर ब्लाइंडनेस)के शिकार हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षु लाइसेंस के अलावा परिवहन विभाग को 19 फरवरी से 10 सितंबर के बीच लाइसेंस संबंधी सेवाओं से जुड़े 1,80,567 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1,65,283 आवेदन या 91 प्रतिशत को आवेदकों के परिवहन कार्यालय आने के साथ मंजूर किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां