लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: आप नेता संदीप भारद्वाज अपने घर पर मृत पाए गए, सुसाइड की आशंका, मामले की जांच जारी

By विनीत कुमार | Updated: November 25, 2022 10:29 IST

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता संदीप भारद्वाज अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग सचिव संदीप भारद्वाज की मौत, घर में फंदे से लटका हुआ मिला शव।संदीप भारद्वाज के एक मित्र ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, हालांकि मृत्यु हो चुकी थी।पुलिस ने कहा है कि मामले में कोई सुसाइड नोट उन्हें नहीं मिला है।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग सचिव संदीप भारद्वाज गुरुवार को अपने राजौरी गार्डन स्थित आवास पर मृत पाए गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। रिपोर्ट्स के अनुसार भारद्वाज को उनके एक दोस्त द्वारा 'कुकरेजा अस्पताल' ले जाया गया था। पुलिस ने बताया, 'शाम 4.40 बजे राजौरी गार्डन के कुकरेजा अस्पताल से एक पीसीआर कॉल मिली कि एक व्यक्ति संदीप भारद्वाज पुत्र नरेश भारद्वाज (उम्र 55 वर्ष) को घर पर फंदे में लटका हुआ पाया गया। इसके बाद क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।'

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारद्वाज के निधन पर दुख व्यक्त किया और शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज के दिल्ली में आकस्मिक निधन से अत्यंत दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं और पूरी पार्टी उनके परिवारजनों के साथ खड़ी है।'

आत्महत्या की आशंका पर कोई नोट नहीं मिला

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि संदीप भारद्वाज ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस के अनुसार जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह घटना ऐसे समय़ में सामने आई है जब दिल्ली में अगले महीने 4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 7 दिसंबर को की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार संदीप भारद्वाज भी 'आप' के जरिए रमेश नगर से एमसीडी का चुनाव टिकट लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जब टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

भाजपा और आम आदमी पार्टी से 250-250 वैध उम्मीदवार मैदान में हैं। जानकारी के मुताबिक एमसीडी चुनाव में कांग्रेस के तीन नामांकन रद्द हुए, कांग्रेस सिर्फ 247 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली नगर निगम के लिए 4 दिसंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा और आप के बीच सीधी टक्कर नजर आ रही है। फिलहाल एमसीडी की कमान भाजपा के हाथ में है जबकि दिल्ली में सरकार आम आदमी पार्टी की है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली समाचारआत्महत्या प्रयासअरविंद केजरीवालभारतीय जनता पार्टीदिल्ली एमसीडी चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है