Delhi AAP-BJP: करतार सिंह तंवर भाजपा में और ब्रह्म सिंह तंवर आप में?, छतरपुर सीट पर करेंगे मुकाबला!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2024 14:46 IST2024-10-31T14:45:14+5:302024-10-31T14:46:10+5:30

Delhi AAP-BJP: दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। ब्रह्म सिंह तंवर ने कहा कि वह केजरीवाल की कार्यशैली और जनसेवा के उत्साह से प्रभावित हैं।

Delhi AAP-BJP watch Kartar Singh Tanwar in BJP and Brahm Singh Tanwar in AAP? will contest Chhatarpur seat chunav polls assembly | Delhi AAP-BJP: करतार सिंह तंवर भाजपा में और ब्रह्म सिंह तंवर आप में?, छतरपुर सीट पर करेंगे मुकाबला!

photo-ani

Highlightsब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी की दामन उस वक्त थामा है।दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर से आप के विधायक करतार सिंह तंवर भाजपा में शामिल गए थे।पूरे समर्पण के साथ आप के लिए काम करेंगे।

Delhi AAP-BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। तंवर और उनके सहयोगियों ने यहां आप मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केजरीवाल ने कहा, ‘‘तंवर दिल्ली के एक बड़े नेता हैं जो छतरपुर और महरौली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। वह आप परिवार को मजबूत करेंगे।’’ ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी की दामन उस वक्त थामा है।

 

जब चार महीने पहले ही दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर से आप के विधायक करतार सिंह तंवर भाजपा में शामिल गए थे। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। ब्रह्म सिंह तंवर ने कहा कि वह केजरीवाल की कार्यशैली और जनसेवा के उत्साह से प्रभावित हैं। उनका कहना था कि वह पूरे समर्पण के साथ आप के लिए काम करेंगे।

   

 

Web Title: Delhi AAP-BJP watch Kartar Singh Tanwar in BJP and Brahm Singh Tanwar in AAP? will contest Chhatarpur seat chunav polls assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे