Delhi AAP-BJP: बीजेपी में शामिल आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सचिन राय, अरुण सिंह और वीरेंद्र सचदेवा ने किया स्वागत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2024 15:37 IST2024-07-15T15:36:11+5:302024-07-15T15:37:18+5:30
Delhi AAP-BJP: सचिन राय ने अरुण सिंह और वीरेंद्र सचदेवा का धन्यवाद किया। सचिन राय आम आदमी पार्टी महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

file photo
दिल्लीः दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता सचिन राय ने भाजपा ज्वॉइन की। इस मौके पर अरुण सिंह बीजेपी के सीनियर नेता और महासचिव अरुण सिंह ने और दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष और वीरेंद्र सचदेवा ने स्वागत किया। सचिन राय ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। अरुण सिंह और वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमारी पार्टी में आपका स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता देकर पार्टी ज्वाइन कराई। सचिन राय ने अरुण सिंह और वीरेंद्र सचदेवा का धन्यवाद किया। सचिन राय आम आदमी पार्टी महत्वपूर्ण पदों पर रहे। आज तक इन्होंने जिनको भी इलेक्शन लड़वाया उनकी जीत पक्की हुई है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी पर हजारों कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ली।
2015 से 2018ः आप ट्रेड विंग के अध्यक्ष
2018 से 2020ः लोकसभा प्रभारी
2020 से 2023ः सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश
2017 से 2024ः जीएसटी समिति अध्यक्ष।