Delhi AAP-BJP free LPG cylinder 2025: होली आ गई, फ्री सिलिंडर कब आयेगा?, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने किया पोस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2025 12:07 IST2025-03-13T12:00:39+5:302025-03-13T12:07:21+5:30
Delhi AAP-BJP free LPG cylinder 2025: आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सत्ता में हाल में काबिज हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा होली के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के किये गए वादे पर सवाल उठाया।

Delhi AAP-BJP free LPG cylinder 2025
Delhi AAP-BJP free LPG cylinder 2025: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी हर दिन भाजपा से सवाल पूछ रही हैं। आज आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली भाजपा सरकार से कहा कि दिल्ली के लोग पूछ रहे हैं। होली आ गई, फ्री सिलिंडर कब आयेगा? दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने X पर पोस्ट कर सीएम रेखा गुप्ता पर हमला किया। आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सत्ता में हाल में काबिज हुई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा होली के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के किये गए वादे पर सवाल उठाया।
दिल्ली के लोग पूछ रहे हैं:
— Atishi (@AtishiAAP) March 13, 2025
होली आ गई,
फ्री सिलिंडर कब आयेगा? pic.twitter.com/y7HO2CeMSu
‘आप’ की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि राजधानी की महिलाएं भाजपा द्वारा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा किये जाने का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछना चाहती हूं कि क्या वे होली पर दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का अपना वादा पूरा करेंगी या यह भी महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने जैसा एक और जुमला साबित होगा।’’
भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के साथ-साथ होली और दिवाली पर दो बार मुफ्त सिलेंडर मुहैया कराने का वादा किया था।
भाजपा सरकार ने दिल्ली में गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कराने के लिए महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है और इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी पंजीकरण शुरू होना बाकी है। ‘आप’ ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली में महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपये जमा करने का अपना वादा भी पूरा नहीं किया है।
उन्होंने कहा,‘‘दिल्ली की सभी महिलाएं आज अपने फोन पर टकटकी लगाए बैठी हैं और अपने बैंक खातों में पैसे जमा होने के संदेश का इंतजार कर रही हैं।’’ आतिशी ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी अपना वादा पूरा करेंगे और यह महज जुमला बनकर नहीं रह जाएगा।’’