लाइव न्यूज़ :

DELHI Aam Aadmi Party: हार असर?, गोपाल राय की जगह सौरभ भारद्वाज होंगे दिल्ली प्रमुख, मनीष सिसोदिया के पास पंजाब, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 21, 2025 13:31 IST

DELHI Aam Aadmi Party: मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी, गोपाल राय गुजरात मामलों के प्रभारी, पंकज गुप्ता पार्टी के गोवा मामलों के प्रभारी और संदीप पाठक पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी नियुक्त किये गये।

Open in App
ठळक मुद्देDELHI Aam Aadmi Party: सौरभ भारद्वाज को पार्टी की दिल्ली इकाई का प्रमुख होंगे।DELHI Aam Aadmi Party: संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। DELHI Aam Aadmi Party: मेहराज मलिक को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

DELHI Aam Aadmi Party: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में बदलाव शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने सौरभ भारद्वाज को पार्टी की दिल्ली इकाई का प्रमुख नियुक्त किया। गोपाल राय और पंकज गुप्ता को क्रमशः गुजरात और गोवा का प्रभारी बनाया गया। पार्टी महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि मेहराज मलिक पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख होंगे। पाठक ने कहा कि आज पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में कई फैसले लिए गए। मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है और मुझे छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। 

DELHI Aam Aadmi Party:

दिल्लीः सौरभ भारद्वाज (अध्यक्ष)

पंजाबः मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन (प्रभारी और सहप्रभारी)

जम्मू कश्मीरः मेहराज मलिक (अध्यक्ष)

गुजरातः गोपाल राय, दुर्गेश पाठक (प्रभारी और सहप्रभारी)

गोवाः पंकज गुप्ता, अंकुश नारंग, आभास चंदेला और दीपक सिंगला (प्रभारी और सहप्रभारी)

छ्त्तीसगढ़ः संदीप पाठक

दिल्ली आप अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता पार्टी संगठन का विस्तार करना होगी। चुनाव आते-जाते रहेंगे। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि आप दिल्ली के विधायकों और दिल्ली सरकार के साथ खड़ी है। जब पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा निरीक्षण के लिए जाते हैं, तो पीडब्ल्यूडी सचिव उनके साथ नहीं होते। मेरा मानना ​​है कि चुनी हुई सरकार को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। हम इसी सिद्धांत पर कायम हैं। अधिकारियों को चुने हुए प्रतिनिधियों की बात माननी होगी।

पंजाब के प्रभारी के रूप में अपनी नियुक्ति पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब में काफी विकास हुआ है। आप सरकार पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि आप का हर समर्पित कार्यकर्ता पार्टी का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करे। पंजाब के लोग केजरीवाल और पंजाब के सीएम मान का बहुत सम्मान करते हैं।

पिछले महीने विधानसभा चुनाव में अपने गढ़ दिल्ली में हार जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को संगठनात्मक फेरबदल की घोषणा करते हुए पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को अपनी दिल्ली इकाई का नया अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब के पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया। भारद्वाज ने गोपाल राय का स्थान लिया है, जबकि सिसोदिया ने पंजाब का प्रभार संभाला है।

पंजाब देश का एकमात्र राज्य है जहां वर्तमान में आम आदमी पार्टी (आप) सत्ता में है। ये निर्णय आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के दौरान लिए गए। बदलावों की घोषणा करते हुए आप महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने कहा कि गोपाल राय को गुजरात का प्रभार दिया गया है, जहां पार्टी अपना आधार बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

राज्यसभा सदस्य पाठक को आप के छत्तीसगढ़ मामलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि पंकज गुप्ता पार्टी की गोवा इकाई की अगुवाई करेंगे। पार्टी ने मेहराज मलिक को पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई का प्रमुख बनाया है। पाठक ने कहा कि बैठक में दिल्ली में भाजपा के ‘अधूरे’ वादों पर भी चर्चा हुई, जिसमें 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता और महिलाओं को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देना शामिल है।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीदिल्लीdelhiमनीष सिसोदियाManish Sisodia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह