लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः गंगाराम अस्पताल में काले कवक के कारण छोटी आंत संक्रमित होने का दुर्लभ मामला सामने आया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई कोविड-19 से संक्रमित पाए गए दो रोगियों की छोटी आंत में म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण का मामला सामने आया है और चिकित्सकों ने इसे ‘‘दुर्लभ’’ मामला करार दिया है।

म्यूकोरमाइकोसिस या काला कवक (ब्लैक फंगस) सामान्य तौर पर फेफड़ों को संक्रमित करता है। आंत या जीआई म्यूकोरमाइकोसिस काफी ‘‘दुर्लभ बीमारी’’ है और इसमें पेट या बड़ी आंत प्रभावित होती है। यह जानकारी सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सकों ने यहां दी।

अपनी पत्नी सहित परिवार के तीन लोगों को कोविड-19 बीमारी से गंवा चुके दिल्ली के 56 वर्षीय व्यक्ति ने जब अपने पेट में दर्द का अनुभव किया तो बामुश्किल अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार कर पाया। अस्पताल ने बयान जारी कर कहा कि वह और उसकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और शुरू में उनमें हल्के लक्षण थे।

इसने बताया कि उसके पेट में दर्द को गैस के कारण या तनाव के कारण माना गया और एसिडिटी के लिए उसने खुद से दवा ली, जिससे उचित उपचार में तीन दिनों का विलंब हुआ।

इसने बताया कि अंतत: सर गंगा राम अस्पताल के कोविड आपातकाल कक्ष में डॉ. उशाश्त धीर ने उसकी बीमारी का पता लगाया।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि सीटी स्कैन से पता चला कि उसकी छोटी आंत संक्रमित है। रोगी कोविड से भी पीड़ित था और जल्दबाजी में उसकी सर्जरी की गई।

एक अन्य मामले में 68 वर्षीय व्यक्ति को पेट दर्द महसूस हुआ। वह मधुमेह से पीड़ित थे और कोविड के इलाज में उन्हें स्टेरॉयड दिया गया था। बयान में बताया गया कि उनके क्लीनिकल परीक्षण में आंत में संक्रमण की बात सामने नहीं आई।

लेकिन सीटी स्कैन में उनका मामला भी पहले मामले की तरह ही निकला जिसमें छोटी आंत संक्रमित थी।

चिकित्सकों का कहना है कि जीआई म्यूकोरमाइकोसिस विरल है और कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद स्टेरायड लेने वाले मरीजों को पेट का जल्द से जल्द सीटी स्कैन कराना चाहिए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सर गंगा राम अस्पताल में अभी तक काला कवक के 60 से अधिक मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे