लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: दो साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी नाबालिग पकड़ा गया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर क्षेत्र में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के पर यौन हमला करने के आरोप में 16 साल के एक लड़के को पकड़ लिया गया ।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी बिहार का निवासी है और पीड़ित के घर पर पिछले ढाई साल से घरेलू सहायक के तौर पर काम कर रहा था।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित के पिता द्वारा मंगलवार को मामले की जानकारी दी गई जिनका आरोप है कि उनके दो साल के बच्चे के साथ घरेलू सहायक ने दुष्कर्म किया।

अपनी शिकायत में पीड़ित के पिता ने कहा कि घरेलू सहायक बच्चे को सुलाने के बहाने लेकर गया।

उन्होंने कहा कि जब बच्चे की मां काम में व्यस्त थीं तब आरोपी बच्चे को लेकर घर के प्रथम तल पर गया और दरवाजा बंद कर बच्चे के साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बच्चे को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया और आरोपी के विरुद्ध पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि तकनीक की सहायता से आरोपी लड़के को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और उसे नाबालिग न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया जिसके बाद उसे सुधार गृह भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?