लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : सहयोगी को गाली देने के आरोप में दिल्ली पुलिस का एक अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में कथित तौर पर अपने एक कनिष्ठ सहयोगी को गाली देने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शनिवार को हुई, जब रोहिणी जिले के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विजय विहार पुलिस थाना के प्रभारी (एसएचओ) ने आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक को फोन कर गालियां दीं और अपशब्द कहे।

इसके बाद उपनिरीक्षक (एसआई) ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन कर कहा कि यदि आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो वह आत्महत्या कर लेगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “ देर रात करीब एक बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि एसआई आपातकालीन ड्यूटी कर रहा है और एसएचओ ने नशे की हालत में उसके साथ दुर्व्यवहार किया। एसआई ने यह भी कहा कि अगर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या कर लेगा।“

इस मामले में शिकायत मिलने पर प्रशांत विहार इलाके के सहायक पुलिस आयुक्त ने पुलिस थाने का दौरा किया।

एसएचओ को इससे पहले भी उसके दुर्व्यवहार और खराब प्रदर्शन के कारण चेतावनी दी गयी है। एसएचओ के कमरे से शराब की 10 बोतलें भी बरामद की गयी थीं।

रोहिणी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने कहा, “ संबंधित एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर