लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मेट्रो की सुरक्षा में तैनात CISF का एक जवान कोरोना संक्रमित, इससे पहले इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर हुए थे 2 जवान संक्रमित

By अनुराग आनंद | Updated: April 30, 2020 18:59 IST

दिल्ली शहर में सीआईएसएफ के अब तक तीन जवान कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के 12 सीआरपीएफ जवानों में मंगलवार कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दिल्ली में कुल संक्रमित सीआरपीएफ जवानों की संख्या 47 हो गई।

नई दिल्ली:दिल्लीमेट्रो की सुरक्षा के लिए तैनात CISF के एक जवान का आज COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। जवान रोटेशन के आधार पर मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी कर रहा था। बता दें कि दिल्ली शहर में CISF के कुल 3 COVID-19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, अन्य 2 दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात थे।

इसके अलावा, मंगलवार को दिल्ली में CRPF के 12 और जवान COVID-19 के शिकार हो गए थे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक,  दिल्ली के 12 सीआरपीएफ जवानों में मंगलवार कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थीं। इसके बाद दिल्ली में कुल संक्रमित सीआरपीएफ जवानों की संख्या 47 हो गई। इनमें से एक जवान की मंगलवार को ही दिल्ली में मौत भी हो गई थी।

बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक 55 वर्षीय जवान की मौत हो गई थी। जवान की मौत के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी और कहा था कि देश की सेवा और आंतरिक सुरक्षा के लिए उनका योगदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।

अमित शाह ने ट्वीट कियाथा कि कोरोना संक्रमण से लड़ रहे सीआरपीएफ के बहादुर सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन के निधन की सूचना से अत्यंत दुःखी हूं। वह अंत समय तक कोरोना महामारी से पूरी वीरता से लड़े। देश की सेवा व आंतरिक सुरक्षा के लिए उनका योगदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।

उन्होंने आगे लिखा था कि मैंने परसों ही सब-इंस्पेक्टर इकराम हुसैन के परिजनों से फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना था। देश के एक बहादुर जवान को खोना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश और केंद्र सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्लीमेट्रोसीआरपीएफअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां