लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: कोरोना वायरस के संपर्क में आने के शक में 5 और लोग आरएमएल अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: January 31, 2020 03:17 IST

इस वायरस से चीन में 170 लोगों की मौत हो गई है और यह दुनिया भर में फैल गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सभी पांच खुद ही आरएमएल अस्पताल आएं हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बुखार है।

Open in App
ठळक मुद्देराम मनोहर लोहिया अस्पताल में पांच और लोगों को घातक कोरोना वायरस के संपर्क में आने के संदेह के बाद भर्ती कराया गया है। इनमें चार पुरुष और एक महिला है। इस वायरस से चीन में 170 लोगों की मौत हो गई है और यह दुनिया भर में फैल गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पांच और लोगों को घातक कोरोना वायरस के संपर्क में आने के संदेह के बाद भर्ती कराया गया है। इनमें चार पुरुष और एक महिला है।

इस वायरस से चीन में 170 लोगों की मौत हो गई है और यह दुनिया भर में फैल गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सभी पांच खुद ही आरएमएल अस्पताल आएं हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बुखार है।

उन्होंने बताया कि एक शख्स बुधवार रात आया था जबकि चार अन्य बृहस्पतिवार को आएं हैं। उन्हें पृथक वार्ड में रखा गया है। उनके खून के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि राममनोहर लोहिया अस्पताल के एक पृथक वार्ड में तीन लोगों को निगरानी में रखा गया था और उनकी जांच नकारात्मक रही है। भारत में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई और केरल के त्रिशूर जिले में संक्रमित मरीज को 'पृथक' वार्ड में रखा गया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने गुरुवार को देश में तैयारियों के संदर्भ में संबंधित मंत्रालयों- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नागर विमानन, सूचना-प्रसारण, श्रम और रोजगार, तथा पोत परिवहन- के साथ समीक्षा बैठक की जिससे विषाणु के प्रसार पर काबू पाने को लेकर चर्चा हुई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीकेरलचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी